12 ज्योतिर्लिंगः साइकिल यात्रा कर पूजा पहुंचेंगी बाबा के धाम, बनाएंगी इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड
12 Jyotirlinga: भगवान भोलेनाथ के देश में स्थित 12 ज्योतिर्लिंग के दर्शन करने महाराष्ट्र में पुणे में देहगांव निवासी पूजा तानाजी बुधावले साइकल यात्रा पर निकली हैं। उन्होंने अपनी यात्रा भगवान केदारनाथ धाम उत्तराखंड से प्रारंभ की थी। उन्होंने बाबा केदारनाथ के दर्शन करने के बाद 8 अक्टूबर को साइकल यात्रा प्रारंभ की थी। यात्रा के दौरान वे बाबा केदारनाथ से 8 हजार किलोमीटर साइकल चलाकर आखिर में श्रीरामेश्वरम ज्योतिर्लिंग पहुंचेंगी। यहां उनकी यात्रा पूरी होगी। बीते रोज पूजा सागर पहुंची थीं।

1500 किलोमीटर साइकिल चलाकर सागर पहुंची है
पूजा 8 अक्टूबर से रोज साइकल चला रही हैं। वे अभी बाबा काशी विश्वनाथ के दर्शन कर सागर पहुंची हैं। बाबा केदारनाथ धाम से लेकर उन्होंने सागर तक करीब 1500 से अधिक साइकल यात्रा पूरी की है। इस दौरान पहाड़ी क्षेत्रों और दुर्गम इलाकों से भी उन्होंने साइकल यात्रा सफलता पूर्वक पूरी की है। बीते दिनों वे काशी विश्वनाथ ज्योतिर्लिंग धाम में बाबा के दर्शन कर चुकी हैं।

बाबा काशी विश्वनाथ के दर्शन कर महाकाल उज्जैन जा रही हैं
पूजा बुधावले ने बीते दिनों बाबा काशी विश्वनाथ धाम में दर्शन किए हैं। अब वे साइकिल यात्रा लेकर सागर पहुंची है। यहां रात रुककर वे शनिवार सुबह बाबा महाकाल धाम उज्जैन के लिए निकली हैं। इस दौरान वे विदिशा, भोपाल होते हुए उज्जैन तक साइकिल चलाएंगी। वे रोजाना 25 से 40 किलोमीटर की यात्रा पूरी करेंगी।

कश्मीर से कन्याकुमारी तक साइकिल यात्रा कर चुकी हैं
पूजा एक एथलीट हैं। वे करीब 10 सालों से रनिंग, साइकिलिंग और स्वीमिंग करती आ रही हैं। एडवेंचर के तौर पर ये अलग-अलग लोकेशन पर घूमती हैं। वे साल 2017 में पूरे भारत को साइकिल के पहियों से नाप चुकी हैं। उन्होंने कश्मीर से कन्याकुमारी तक 4500 किलोमीटर की साइकिल यात्रा पूरी की थी वे हाईब्रिड साइकिल चलाती हैं। यात्रा के दौरान उनके साथी मोटर साइकल से उनको कवर व जरुरत का सामान लेकर चलते हैं।

साइकिल यात्रा के दौरान योग का प्रचार करती हैं
पूजा तानाजी बुधावले ने बताया कि वे योग का प्रचार-प्रसार करती हैं। पूजा यात्रा के दौरान लोगों को योग का महत्व बताती हैं। उनका कहना है कि योग हमारे हिन्दुस्तार की विरासत है। भगवान भोलेनाथ ने योग का रहस्य माता पार्वती को बताया और ऋषि-मुनियों से यह हमारे समाज में आया था। योग केवल हिन्दू धर्म के लिए नहीं है, सभी जाति-धर्म के लोग इसको अपनाए, स्वस्थ्य रहें। इसको लेकर वे प्रचार कर रही हैं।

यूपी-मप्र में सड़कों पर गाय की दुर्दशा देखकर दुखी
साइकिल यात्रा के दौरान पूजा को उत्तर प्रदेश और मप्र में हाईवे और सड़कों पर गो-वंश को यहां से वहां घूमते देखा, कई जगह जख्मी गाय देखी। इनकी देखभाल करने वाला भी कोई नहीं होता हैं उन्होंने अपील करते हुए कहा कि लोगा गो-वंश को ऐसे सड़कों पर आवारा न छोड़ें। यह हादसों का कारण भी बन जाती हैं। घायल अवस्था में तड़प-तड़पकर जान दे देती हैं। उन्होंने अपील करते हुए कहा कि इनकी सेवा करें।












Click it and Unblock the Notifications