गुना में बेरोजगार युवाओं के लिए अच्छी खबर, 10वीं पास से ग्रेजुएट तक कर सकते हैं आवेदन, कल लगेगा रोजगार मेला

मध्य प्रदेश के गुना जिले में बेरोजगार युवाओं के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है दरअसल, कल गुना में रोजगार में लेकर आयोजन किया जा रहा है। जिसमें दसवीं पास से लेकर ग्रेजुएट करने वाले बेरोजगार युवा रोजगार के लिए आवेदन कर सकते हैं।

जानकारी के अनुसार जिला प्रशासन के मार्गदर्शन में एक दिवसीय कैरियर अफसर मेला का आयोजन कल किया जाएगा। शुक्रवार यानी 26 जुलाई को 11 बजे से जिला पंचायत विश्राम गृह गुना में रोजगार मेला आयोजित होगा। जहां कई बड़ी कंपनियां हिस्सा लेने आ रही है।

10th pass to graduate can apply for jobs in Guna employment fair will be held tomorrow

उच्च शिक्षा विभाग एवं कौशल एवं रोजगार विभाग द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य युवा बेरोजगारों को निजी क्षेत्र में रोजगार के अवसर प्राप्त करना है। इस कार्यक्रम में विभिन्न निजी क्षेत्र की कंपनियों जैसे वीई कमर्शियल विकल इंदौर, एसआरएफ लिमिटेड पिथमपुर, स्टार हेल्थ फाइनेंस लिमिटेड, इंडियन एम्प्लॉयमेंट सॉल्यूशन एजेंसी (IEESA), गुना एल एंड टी गुना, और भारतीय जीवन बीमा निगम जैसी कई कंपनियों द्वारा रोजगार के अवसर प्रदान किए जाएंगे। चयनित आवेदकों को संबंधित कंपनियों के प्रतिनिधियों द्वारा ऑफर लेटर प्रदान किए जाएंगे।

एक दिवसीय कैरियर अवसर मेले में विद्यार्थियों को स्वरोजगार योजनाओं और प्रतिस्पर्धी परीक्षाओं के बारे में शासन की विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी जाएगी। इस मेले में जिला व्यापार और उद्योग केंद्र, खादी और ग्रामोद्योग बोर्ड, शहरी विकास प्राधिकरण, जिला रोजगार कार्यालय, और औद्योगिक संस्थानों के प्रतिनिधि भी सहयोग के लिए उपस्थित रहेंगे। इस कैरियर अवसर मेले में उम्मीदवार भाग ले सकते हैं जो 18 से 35 वर्ष की आयु वाले हैं और कक्षा 10वीं, 12वीं, स्नातक, आईटीआई, और डिप्लोमा पास हैं। रोजगार मेले में भाग लेने के लिए आवेदक इस लिंक पर जाकर आवेदन कर सकते हैं: [आवेदन लिंक](https://forms.gle/gYV9o1oD1FjLWvsk6)।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+