Ludhiana Gas Leak: जहरीली गैस रिसाव से लुधियाना में गई 11 लोगों की जान, जानिए स्थानीय लोगों ने क्या कहा?
लुधियाना के ग्यासपुर इलाके में स्थित एक फैक्ट्री में गैस रिसाव होने के कारण 11 लोगों की जान चली गई। वहीं, कई लोग बेहोश हो गए। गैस रिसाव के बाद स्थानीय लोगों ने जाने क्या कहा?

ludhiana gas leak today: जहरीली गैस के रिसाव से पंजाब के लुधियान में रविवार (30 अप्रैल) को 11 लोगों की जान चली गई है। वहीं, 8 लोगों को बेहोशी की हालत में इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जिनका इलाज चल रहा है।
वहीं, दूसरी तरफ गैस रिसाव होने के बाद पुलिस ने 300 मीटर तक का एरिया सील कर दिया गया है और NDRF की टीमें रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर लोगों को घरों से निकालकर सुरक्षित स्थानों पर पहुंचा रही है। बता दें कि यह हादसा ग्यासपुरा इंडस्ट्रियल एरिया के नजदीक एक बंद पड़ी फैक्ट्री में हुआ है।
गैस रिसाव होने के बाद मौके पर अफरी-तफरी मच गई और लोग इधर-उधर भागते हुए नजर आए। इस दौरान प्रत्यक्षदर्शियों ने दावा किया कि यह गैस पास की ही एक फैक्ट्री से लीक हुई है। वहीं, घटना स्थल के नजदीक रहने वाले स्थानीय नागिरक डॉ. शंभूनारायण सिंह ने समाचार एजेंसी एएनआई से बातचीत की।
Recommended Video

डॉ. शंभूनारायण सिंह ने बताया कि उनके घर के 5 आदमी गैस लीक होने के बाद बेहोश हो गए हैं और आसपास के सभी लोगों पर भी इस गैस का असर पड़ा है। उन्होंने बताया कि पुलिस मुझे 300 मीटर पहले रोक लिया है और मुझे अपने घर नहीं जाने दिया जा रहा है।
वहीं, मौके पर मौजूद स्थानीय नागिरक अंजन कुमार ने बताया कि मेरे चाचा की यहां आरती क्लीनिक नाम से शॉप है। उनका पूरा परिवार घर में बेहोश हो गया है। 2 लोगों की लाश अब भी घर में पड़ी हुई है। अंजन कुमार ने बताया कि यह जहरीली गैस का रिसाव हुआ था और गैस फैक्ट्री में लीक हुई है।
अंजन की मानें तो उनके तीन परिजनों की बॉडी पूरी तरह से नीली पड़ गई हैं...यह गैस जहरीला है। आप सांस नहीं ले पाएंगे। गैस लीक होने के बाद कई वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आए हैं। वीडियो में नजर आ रहा है कि अंजन कुमार अपने परिवार की लाशें और बेहोश लोगों को निकालने में पुलिस-प्रशासन की मदद कर रहे है।
अंजन कुमार ने बताया कि अभी उनकी छोटी बहन की डेड बॉडी अंदर रह गई है। बाकि, शवों को अस्पातल भेज दिया गया है। वहीं, उनकी मां को पुलिस ने बैरिकेड्स पर पहले ही रोक दिया है। बता दें कि गैस रिसाव होने के बाद पूरे इलाके को सील कर दिया गया है और बचाव टीमें हर घर की जांच कर रही है।
पुलिस के अनुसार ड्रोन से भी घरों की छतों की जांच की जा रही है। खबर के मुताबिक, गैस रिसाव की यह घटना ग्यासपुर इलाके में सुबह लगभग 7 बजे के आसपास हुई। अचानक लोगों को सांस लेने में तकलीफ होने लगी। कुछ को उल्टियां होने लगीं थी।
वहीं, अब लुधियाना में हुए गैस रिसाव पर उपायुक्त सुरभि मलिक का बयान सामने आया है। उन्होंने बताया कि अभी तक 11 मौतों की पुष्टि हुई है। संभावना है कि कुछ गैस का दूषित करण हुआ है, यह काफी संभावना है कि मैनहोल में मीथेन के साथ कुछ रासायनिक प्रतिक्रिया हो सकती है...जांच की जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications