UP: बच्‍चों से भीख मंगवाने वालों पर होगा एक्‍शन, बाल श्रमिक विद्या योजना से जुड़ेंगे बाल भिक्षुक

Uttar Pradesh News: लखनऊ। कुछ लोग अपने फायदे के लिए जबरन बच्‍चों से उनका बचपन छीन कर चौक-चौराहों पर भीख मंगवाते हैं। कोरोना काल में सड़कों पर भीख मांगने वाले इन बच्‍चों में इजाफा हुआ है। ऐसे में यूपी की योगी सरकार (Yogi Govt) ने जनपद स्‍तर पर इन बाल भिक्षुओं को चिन्हित कर एक विशेष कार्य योजना लागू की है। इस योजना के तहत बाल भिक्षुओं को शिक्षा की दिशा में प्रेरित किया जाएगा और उनके माता-पिता को रोजगार देने दिया जाएगा। राज्‍य बाल अधिकार संरक्षण आयोग के अध्‍यक्ष डॉ. विशेष गुप्‍ता ने बताया कि मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने प्रदेश में बाल भिक्षावृत्ति रोकने व बाल भिक्षुओं को सबल बनाने के लिए इस विशेष अभियान को शुरू किया है। इस अभि‍यान में पुलिस, ट्रैफिक पुलिस, विशेष पुलिस ईकाई, बाल कल्‍याण पुलिस अधिकारी, एएचटीयू, जीआरपी, श्रम, विधिक सेवा, बाल कल्‍याण समिति व जिला प्रशासन समेत प्रदेश की एनजीओ मिलकर काम कर रही हैं। उन्‍होंने कहा कि इस अभियान से बच्‍चों का भव्ष्यि संवरेगा तो वहीं उनको सीधे तौर पर सरकारी योजनाओं का भी लाभ मिल सकेगा।

yogi govt take Strict step to prevent child begging in uttar pradesh

बाल श्रमिक विद्या योजना से जुड़ेंगे बाल भिक्षुक

'मिशन शक्ति' के तहत प्रदेश के जरूरतमंद परिवारों के बच्‍चों को शिक्षा की मुख्‍यधारा से जोड़ने के लिए बाल श्रमिक विद्या योजना से जोड़ा जाएगा। एक ओर बच्‍चों के अभिभावकों की काउंसलिंग की जाएगी तो वहीं दूसरी ओर इन सभी बच्‍चों का दाखिला प्राथमिक विद्यालयों में कराया जाएगा। आयोग के अध्‍यक्ष डॉ. विशेष गुप्‍ता ने बताया कि अब तक प्रदेश के विभिन्‍न जनपदों से लगभग 2,500 बाल भिक्षुक बच्‍चों का चिन्हित किया जा चुका है।

महिलाओं व पुरूषों को रोजगार देगी योगी सरकार

प्रदेश के बाल भिक्षुक परिवार के लोगों को सरकारी योजनाओं से जोड़ सीधे तौर पर लाभान्वित किया जाएगा। बाल भिक्षुओं के इन अभिभावकों को आर्थिक तौर पर सहायता देने के उद्देश्‍य से एक ओर महिलाओं को कौशल विकास योजना से जोड़ा जाएगा। वहीं, पुरूषों को मनरेगा से जोड़ उनको रोजगार की मुख्‍यधारा से जोड़ने का काम प्रदेश स्‍तर पर किया जाएगा। प्रदेश में इस अभियान के तहत जबरन किशोर-किशोरियों से भीख मंगवाने वाले लोगों पर कार्रवाई की जाएगी। चौराहों, मॉल के सामने, बाजारों, पूजा स्‍थलों पर बच्‍चों से जबरन भीख मंगवाने वाले लोगों की पहचान कर उन पर कठोर कार्रवाई की जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+