सीएम योगी ने दिया दिवाली पर पीएसी कांस्टेबल को तोहफा, 5042 बने हेड कांस्टेबल

लखनऊ। दिवाली से एक दिन पहले प्रदेश के मुखिया योगी आदित्यनाथ ने यूपी पुलिस कांस्टेबलों को तोहफा दिया है। उन्होंने शुक्रवार को पीएसी के 5034 पुलिस कर्मियों को प्रोन्नति पत्र प्रदान कर हेड कांस्टेबल बनाया है। इस दौरान उनके निवास पर कुछ ही जवान मौजूद थे, शेष को जिलों में पीएसी की वाहिनी में मौजूद कमांडेंट ने पत्र प्रदान किया। पीएसी में हेड कांस्टेबल के पद पर प्रोन्नत 5042 कांस्टेबलों की प्रोन्नति आदेश प्रदेश के सीए योगी आदित्यनाथ ने दिया था।

Recommended Video

    Diwali 2020: CM Yogi का PAC के कर्मियों और Engineers को तोहफा, जानिए क्या है Gift | वनइंडिया हिंदी
    Yogi govt promoted 5,042 PAC constables to head constable rank

    सीएम योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को अपने सरकारी आवास पर पीएसी में कांस्टेबलों को प्रोन्नति का पत्र प्रदान किया। इस दौरान उनके निवास पर कुछ ही जवान मौजूद थे, शेष को जिलों में पीएसी की वाहिनी में मौजूद कमांडेंट ने पत्र प्रदान किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पीएसी को एक बेहद सशक्त बल भी बताया। उन्होंने कहा कि आप सभी लोग मेहनत करें हम आपको सम्मान, शक्ति तथा सभी संसाधन उपलब्ध कराते रहेंगे।

    देश के सबसे बड़े राज्य की कानून-व्यवस्था को कंट्रोल में रखना बेहद चुनौतीपूर्ण कार्य है, लेकिन आप लोग इसको बखूबी अंजाम दे रहे हैं। उन्होंने सभी प्रोन्नत जवानों को दीपावली की भी शुभकामना दी। एडीजी पीएसी वीके सिंह ने इस अवसर पर कहा कि मुख्यमंत्री जी से हमेशा ही पुलिस बल को पूरा सहयोग मिला है। हमको प्रोन्नति का बड़ा अवसर प्रदान किया गया। इसके साथ ही नए पदों के सृजन को लेकर भी हमने जैसे-जैसे निवेदन किया, हमको पद मिलते रहे।

    संसाधन से लैस हमारे बल का हौसला काफी बढ़ा है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भी हम आपको भरोसा दिलाते हैं कि पीएसी कही पर भी किसी भी मिशन से पीछे नहीं हटेगी। पीएसी में संवाद, समन्वय तथा सहयोग से काफी बेहतर काम हो रहा है। उन्होंने इस अवसर पर सीएम योगी आदित्यनाथ के साथ अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश कुमार अवस्थी, डीजीपी हितेश चंद्र अवस्थी के साथ सभी वरिष्ठ अधिकारियों तथा पीएसी कर्मियों का धन्यवाद ज्ञापित किया।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+