ब्लड कैंसर से पीड़ित IIT शोध छात्र आशीष दीक्षित को योगी सरकार ने दी 10 लाख रुपए की मदद
लखनऊ। ब्लड कैंसर से पीड़ित आईआईटी के एक शोध छात्र की मदद के लिए उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने हाथ बढ़ाया है। सीएम ने छात्र को इलाज के लिए 10 लाख रुपए की आर्थिक मदद दी है। बता दें कि आशीष दीक्षित की मदद के लिए आईआईटी छात्रों ने सोशल मीडिया पर कैंपेन चलाया था। कैंपेन को देखने के बाद सीएम योगी ने खुद बीमार छात्र के परिवार से संपर्क किया और उन्हें 10 लाख की मदद दी। साथ ही सीएम ने छात्र के इलाज के लिए पीजीआई को बेहतर इलाज और हरसंभव मदद के आदेश दिए।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, आईआईटी रुड़की में पढ़ने वाले छात्र आशीष कुमार दीक्षित लखीमपुर के वनकर्मी अशोक कुमार दीक्षित का इकलौता बेटा है। वो ब्लड कैंसर से पीड़ित है। आशीष इलाज लखनऊ के पीजीआई अस्पताल में चल रहा है, जहां उसके प्लेटलेट्स में तेजी से गिरावट हो रही थी। इस बात की जानकारी होते ही सीएम योगी ने नियमों में छूट देते हुए खुद से 10 लाख रुपए की आर्थिक सहायता की।
IIT के छात्रों ने चलाया था कैंपेन
आईआईटी रुड़की के शोध छात्र आशीष दीक्षित की मदद के लिए आईआईटी छात्रों ने सोशल मीडिया कैंपेन शुरू किया था। सीएम योगी को छात्र की बीमारी के बारे में जानकारी सोशल मीडिया पर कैंपेन के माध्यम से मिली थी, जिसके बाद उन्होंने खुद परिवार से संपर्क कर उन्हें आर्थिक मदद दी।
नियमों में ढील देकर CM ने की मदद
पिता के सरकारी सेवा में होने और खुद को स्कॉलरशिप मिलने के चलते आशीष को सरकारी मदद मिलने में अड़चन थी। लेकिन सीएम योगी ने नियमों में ढील देते हुए मदद के आदेश दिए। सोशल मीडिया से मिली बीमारी की खबर पर सीएम योगी ने परिवार से खुद संपर्क कर 10 लाख की मदद की। साथ ही पीजीआई को बेहतर इलाज और हरसंभव मदद के आदेश भी दिए।












Click it and Unblock the Notifications