BJP में शामिल हुए जितिन प्रसाद, जानिए यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने क्या कहा?
लखनऊ, जून 09: पूर्व मंत्री जितिन प्रसाद ने आज कांग्रेस का 'हाथ' छोड़कर बीजेपी का दामन थाम लिया है। उत्तर प्रदेश में 2022 के विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस के लिए यह बड़ा झटका है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जितिन प्रसाद का भाजपा में स्वागत किया है। मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि जितिन प्रसाद के भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने से उत्तर प्रदेश में पार्टी को अवश्य मजबूती मिलेगी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ट्वीट किया, ''कांग्रेस छोड़कर भाजपा के वृहद परिवार में शामिल होने पर श्री जितिन प्रसाद जी का स्वागत है। श्री जितिन प्रसाद जी के भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने से उत्तर प्रदेश में पार्टी को अवश्य मजबूती मिलेगी।''

यूपी के शाहजहांपुर के रहने वाले हैं जितिन प्रसाद
यूपी के शाहजहांपुर के रहने वाले जितिन प्रसाद के पिता स्वर्गीय जितेन्द्र प्रसाद कांग्रेस के दिग्गज नेता थे। दिल्ली यूनिवर्सिटी से बीकॉम करने वाले जितिन प्रसाद को कांग्रेस में साल 2001 में युवा कांग्रेस में सचिव पद की जिम्मेदारी दी गई। इसके बाद 2004 के लोकसभा चुनाव में जितिन प्रसाद अपनी गृह सीट शाहजहांपुर से जीतकर लोकसभा पहुंचे। साल 2008 में जितिन प्रसाद भरोसा जताते हुए उन्हें मनमहन सिंह सरकार में केंद्रीय राज्य इस्पात मंत्री की जिम्मेदारी दी गई। इसके बाद जितिन प्रसाद 2009 के चुनाव में यूपी की धौरहरा सीट से जीतकर लोकसभा पहुंचे, लेकिन इसके बाद 2014 और 2019 के लोकसभा चुनाव में उन्हें करारी हार का सामना करना पड़ा। जितिन प्रसाद उत्तर प्रदेश की धौरहरा सीट पर तीसरे स्थान पर रहे।
Recommended Video

पीयूष गोयल की मौजूदगी में बीजेपी में शामिल हुए जितिन प्रसाद
कांग्रेस नेता जितिन प्रसाद केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल की मौजूदगी में बीजेपी मुख्यालय में बीजेपी में शामिल हुए। भाजपा में शामिल होने के बाद जितिन प्रसाद ने कहा, ''मेरा कांग्रेस पार्टी से 3 पीढ़ियों का साथ रहा है। मैंने ये महत्वपूर्ण निर्णय बहुत सोच, विचार और मंथन के बाद लिया है। आज सवाल ये नहीं है कि मैं किस पार्टी को छोड़कर आ रहा हूं बल्कि सवाल ये है कि मैं किस पार्टी में जा रहा हूं और क्यों जा रहा हूं। उन्होंने कहा, मैंने पिछले 8-10 सालों में ये महसूस किया है कि आज देश में अगर कोई असली मायने में संस्थागत राजनीतिक दल है तो भाजपा है। बाकी दल तो व्यक्ति विशेष और क्षेत्र के हो गए मगर राष्ट्रीय दल के नाम पर भारत में कोई दल है तो भाजपा है। हमारा देश जिन चुनौतियों का सामना कर रहा है उसके लिए आज देशहित में कोई दल और कोई नेता सबसे उपयुक्त और मजबूती से खड़ा है तो वो भाजपा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हैं
भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा से की मुलाकात
भाजपा में शामिल होने के बाद जितिन प्रसाद केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल के साथ बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के आवास पहुंचे। जितिन प्रसाद ने बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात की। इस दौरान उनके साथ केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल भी मौजूद रहे।












Click it and Unblock the Notifications