लखनऊ: दूसरी संतान नहीं होने पर दो जेठों ने महिला से किया रेप, पति ने तीन तलाक देकर घर से भगाया

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी में इंसानियत को शर्मसार करने वाला एक मामला सामने आया है। एक महिला को बेटा होने के बाद कोई बच्चा नहीं हुआ तो उस पर ससुरालियों का कहर बरपा। दूसरी संतान नहीं होने पर महिला पर पति अपने दो बड़े भाइयों के साथ संबंध बनाने का दबाव डालने लगा। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की जाने लगी। जब महिला नहीं मानी तो दोनों जेठ ने उसके साथ रेप किया और पीटा। महिला का आरोप है कि दोनों जेठों ने फिर रेप की कोशिश की। इसका विरोध करने पर पति ने उसे पीटा, फिर तीन तलाक दे दिया और घर से निकाल दिया। ससुराल से तीन तलाक देकर निकाले जाने के बाद पीड़ित महिला ने 1090 हेल्पलाइन पर अपनी शिकायत दी। पीड़िता के परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है और पति समेत दोनों जेठों को गिरफ्तार कर लिया है।

Woman exploited by brother in laws and given triple talaq by husband

लखनऊ के मोहनलालगंज क्षेत्र के एक गांव का यह मामला है। नौ साल पहले पीड़ित महिला की शादी हुई थी। उसे एक बेटा हुआ लेकिन उसके बाद कोई संतान नहीं हुई। इसको लेकर ससुराल में उसे परेशान किया जाने लगा। महिला का आरोप है कि इसके बाद ससुराल में उसके साथ मारपीट की जाने लगी और पति दोनों बड़े भाइयों के साथ संबंध बनाने के लिए मजबूर करने लगा। एक बार दोनों जेठों ने उसके साथ रेप किया और पिटाई की। इसके बाद दूसरी बार भी जेठों ने जब रेप की कोशिश की तो महिला ने इसका विरोध किया। इस पर पति ने उसे पीटा और तीन तलाक देकर घर से निकाल दिया।

ससुराल से भगाए जाने के बाद पीड़िता अपनी बहन के यहां गई। वहां से उसने वुमन हेल्पलाइन 1090 पर कॉल कर अपनी शिकायत दर्ज करा दी। वहां पहुंची पुलिस के साथ पीड़िता अपने परिजनों को लेकर मोहनलालगंज कोतवाली गई और वहां उसने लिखित तहरीर दी। यह मामला सोशल मीडिया पर वायरल हो गया जिसका संज्ञान पुलिस कमिश्नर डीके ठाकुर ने लिया और केस दर्ज कर एक्शन लेने का निर्देश दिया। इसके बाद पुलिस ने पीड़िता के पति और दोनों जेठों को गिरफ्तार कर लिया। तीनों आरोपितों पर रेप, मारपीट, तीन तलाक, उत्पीड़न समेत अन्य धाराएं लगाई गई हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+