वरमाला के दौरान दूल्हे की मां ने दूल्हे पर ही कर दी चप्पलों की बरसात, हैरान रह गए मेहमान

उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले के भरुवा सुमेरपुर की एक दिल दहला देने वाली घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। यह वीडियो एक शादी समारोह का है।

लखनऊ, 5 जुलाई। उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले के भरुवा सुमेरपुर की एक दिल दहला देने वाली घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। यह वीडियो एक शादी समारोह का है। शादी में जिस समय वरमाला का कार्यक्रम चल रहा होता है उसी दौरान एक महिला स्टेज पर आती है और दूल्हे पर चप्पलों की बरसात कर देती है। आखिर महिला ने ऐसा क्यों किया आइए जानते हैं।

वरमाला के दौरान अचानक स्टेज पर चढ़ी महिला

वरमाला के दौरान अचानक स्टेज पर चढ़ी महिला

दोस्तों, देश के अन्य जिलों और राज्यों से इस तरह की घटनाएं अमूमन सामने आती रहती हैं, लेकिन ये घटना कुछ खास है। दरअसल मामला एक शादी समारोह का है। सब कुछ ठीक ठाक चल रहा था। दूल्हा पक्ष के लोग बारात का कार्यक्रम खत्म कर शादी समारोह स्थल में प्रवेश कर चुके थे। सभी बारातियों ने खाना खा लिया था। अब बारी थी वर माला की। जैसे ही वरमाला का कार्यक्रम शुरू हुआ दूल्हा दूल्हन स्टेज पर चढ़े। उनके चारों ओर मेहमानों का जमावड़ा था। फोटोग्राफर वरमाला के खूबसूरत लम्हे को कैद करने के लिए एकदम तैयार खड़ा था। तभी एक महिला अचानक से स्टेज पर चढ़ी और उसने दूल्हे पर चप्पलों की बारिश शुरू कर दी।

हंगामा देख हैरान रह गए गेस्ट

हंगामा देख हैरान रह गए गेस्ट

महिला ने स्टेज को भी तोड़ दिया। महिला स्टेज पर ही दूल्हे के साथ गाली-गलौज करने लगी। महिला को रोकने की तमाम कोशिशें की गईं। आखिरकार उसे एक व्यक्ति ने गोद में उठाकर स्टेज से नीचे उतारा। उसके बाद भी महिला दूल्हे को लगातार गालियां देती रही।

दूल्हे को पीटेने वाली महिला निकली दूल्हे की मां

दूल्हे को पीटेने वाली महिला निकली दूल्हे की मां

जब पूरा मामला सामने आया तो पता चला कि वह महिला कोई और नहीं दूल्हे की मां थी। दूल्हे की मां इस शादी से नाखुश थी, क्योंकि बेटा गैरबिरादरी की लड़की से शादी कर रहा था। इस जोड़े ने पहले ही कोर्ट मैरिज कर ली थी, जिसके बाद दुल्हन के पिता ने 3 जुलाई को उनकी रिती रिवाज के साथ दोबारा शादी कराने का कार्यक्रम रखा था। इस शादी में दुल्हे के घरवालों को न्यौता नहीं दिया गया था। नाराज दूल्हे की मां शादी में पहुंची और दूल्हे को खूब खरी खोटी सुनाई। दूल्हे का नाम उमेशचंद्र बताया जा रहा है जबकि दुल्हन का नाम अंकिता है। यह घटना इलाके में चर्चा का विषय बनी हुई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+