VIDEO: लखनऊ में बीच सड़क पर बारातियों ने दरोगा को पीटा, मामूली बात पर मारे थप्पड़, वर्दी फाड़ी

लखनऊ, 03 दिसंबर: उत्तर प्रदेश के राजधानी लखनऊ में सरेराह दरोगा की पिटाई का बेहद हैरान करने वाला वीडियो सामने आया है। मामूली सी बात पर दबंगों ने दरोगा की न सिर्फ पिटाई की बल्कि उसकी वर्दी भी फाड़ दी। इस दौरान वहां मौजूद लोग तमाशबीन बने रहे। कुछ लोगों ने इस दरोगा की पिटाई का वीडियो बना लिया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने दबंगों पर कई संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।

Recommended Video

    VIDEO: लखनऊ में बीच सड़क हुई दरोगा की पिटाई, वर्दी फाड़ी, सितारे नोंचे
    गाड़ी टकराने को लेकर दरोगा की पिटाई

    गाड़ी टकराने को लेकर दरोगा की पिटाई

    मामला राजधानी के हसनगंज थाना क्षेत्र के निराला नगर का है। जानकारी के मुताबिक, दरोगा विनोद कुमार का पीलीभीत से लखनऊ ट्रांसफर हुआ है। वह किसी काम से अलीगंज होते हुए निराला नगर जा रहे थे। रास्ते में एक होटल में शादी समारोह था। गाड़ियां बेतरतीब सड़कों पर खड़ी थीं। ऐसे में दरोगा विनोद कुमार की गाड़ी दूसरी गाड़ी से टकरा गई। इतने में वहां मौजूद लोगों ने हंगामा कर दिया। शादी समारोह में शामिल हुए कुछ दबंग लोग दरोगा से उलझ गए। दबंगों ने पहले दरोगा को गालियां दी, फिर थप्पड़ों की बरसात कर दी।

    दबंग युवक ने दरोगा को जड़े थप्पड़

    दबंग युवक ने दरोगा को जड़े थप्पड़

    इस दौरान आशीष शुक्ला नाम के युवक ने दरोगा को जमकर थप्पड़ मारे। आरोप है कि आशीष ने सरेराह पुलिसकर्मी की वर्दी तक फाड़ दी। यही नहीं उसने दरोगा की वर्दी पर लगे स्टार भी नोच दिए। इस दौरान एक शख्स दरोगा की बेल्ट को खोलने की कोशिश कर रहा था। दबंगों की ये हरकत वीडियो में कैद हो गई। दरोगा विनोद कुमार ने मामले की सूचना पुलिस कंट्रोल रूम को दी। इसके बाद मौके पर पहुंची हसनगंज थाने की पुलिस ने दरोगा को इलाज के लिए अस्पताल भेजा। वहीं, आसपास के सीसीटीवी कैमरे की फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश शुरू की।

    पुलिस ने 4 आरोपियों को किया गिरफ्तार

    पुलिस ने 4 आरोपियों को किया गिरफ्तार


    प्रभारी निरीक्षक हसनगंज अशोक सोनकर ने बताया कि दरोगा पर हमला करने वाले चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। इसमें मुख्य आरोपी आशीष शुक्ला इंदिरा नगर का रहने वाला है। इसके अलावा प्रांजल माथुर और प्रियंक माथुर दो इसके रिश्तेदार हैं। इसके अलावा इस मामले में एक अन्य आरोपी प्रवेंद्र को भी गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने बताया कि सीसीटीवी फुटेज में आरोपी दरोगा की गाड़ी से सामान चोरी करते हुए भी दिखे। आरोपियों के खिलाफ कई संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+