Vizag gas leak: सीएम योगी आदित्यनाथ ने घटना पर जताया दुख, अस्पतालों में भर्ती लोगों के लिए की प्रार्थना

लखनऊ। आंध्र प्रदेश के विशाखापट्टनम में एक केमिकल प्लांट इकाई में गुरुवार सुबह गैस रिसाव होने से बड़ा हादसा हो गया है। गैस लीक होने की घटना में अब तक 8 लोगों की मौत हो चुकी है। ये घटना विशाखापट्टनम जिले के आरआर वेंकटपुरम गांव से सामने आई है। लगभग 120 लोग अस्पताल में भर्ती हैं। इस घटना पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दुख जताया है। उन्होंने अस्पताल में भर्ती लोगों के जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना की है। बता दें, स्थिति पर गृहमंत्री अमित शाह खुद हम लगातार और बारीकी से नजर रख रहे हैं।

Recommended Video

    Vizag Gas Leak : Visakhapatnam Gas Leak पर CM Yogi का Tweet | Andra Pradesh | वनइंडिया हिंदी
    visakhapatnam vizag gas leak up cm yogi adityanath tweeted

    गैस लीक से 8 लोगों की मौत, 120 से ज्यादा अस्पताल में भर्ती

    आंध्र प्रदेश के विशाखापट्टनम में एलजी पॉलिमर इंडस्‍ट्री में गुरुवार की सुबह बड़ी घटना हुई जब यहां पर गैस लीक की वजह से 8 लोगों की मौत की खबर आई। घटना में 120 लोगों को अस्‍पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नेशनल डिजास्‍टर मैनेजमेंट अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एनडीएमए) की मीटिंग बुलाई है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ट्वीट किया, ''विशाखापट्टनम में गैस रिसाव की घटना के बारे में सुनकर बहुत दुख हुआ। उन परिवारों के प्रति मेरी संवेदनाएं जिन्होंने अपने प्रियजनों को खो दिया और अस्पताल में भर्ती हुए लोगों के लिए स्वस्थ और शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना।''

    अखिलेश यादव ने की लोगों के शीघ्र स्वास्थ्य-लाभ की कामना

    समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भी घटना को लेकर ट्वीट किया है। उन्होंने कहा, ''विशाखापट्टनम गैस लीक हादसे में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि व परिजनों के प्रति संवेदना। अन्य सभी प्रभावित लोगों के शीघ्र स्वास्थ्य-लाभ की कामना। आशा है स्थिति शीघ्रातिशीघ्र नियंत्रण में होगी।'' गृहमंत्री अमित शाह ने ट्वीट कर कहा, ''विशाखापट्टनम में हुई घटना परेशान करने वाली है। NDMA के अधिकारियों और संबंधित अधिकारियों से बात की। हम स्थिति पर लगातार और बारीकी से नजर रख रहे हैं। मैं विशाखापट्टनम के लोगों के अच्छे होने की प्रार्थना करता हूं।''

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+