Video- यपी पुलिस का बर्बर चेहरा, नाबालिग को बेल्ट से जमकर पीटा
लखनऊ। उत्तर प्रदेश पुलिस का एक बार फिर से घिनौना और क्रूर चेहरा सामने आया है। यूपी की पुलिस अपराधियों के अपराध का इंसाफ अपने ही तरीके से करती है।

यूपी के फरुखाबाद में पुलिस वालों को एक नाबालिग युवक को बुरी तरह से बेल्ट से पीटते हुए देखा जा सकता है। इन तस्वीरों में युवक के हाथ पकड़कर उसे पुलिस बुरी तरह पीट रही है।
फरूखाबाद पुलिस के इस वीडियो के सामने आने के बाद पुलिस अधीक्षक ने तलब कर लिया है और चार पुलिसकर्मियों को लाइन हाजिर किया है।
पुलिस जिन तीन लड़को को मार रही है उनका नाम सुरजीत, सर्वेश और फरीद खां है जिन्हें पुलिस चोरी की साजिश रचने के आरोप में गिरफ्तार करके लायी थी।
आरोपियों के पास 315 बोर का तमंचा, 2 कारतूस और कुछ सामान भी बरामद हुआ था। जब आरोपियों का थाने में चालान किया जा रहा था तो सिपाही सुबोध यादव और दीपक ने नाबालिग सर्वेश को जमकर पीटा।
गौर करने वाली बात यह है कि यह सब चल रहा था तो दरोगा राम स्नेही और मेरापुर के एसओ भी वहां मौजूद थे। फिलहाल इस मामले की जांच शुरु कर दी गयी है।












Click it and Unblock the Notifications