Video: संस्कृत में बच्ची का गीत सुनकर मंत्रमुग्ध हो गए CM Yogi, चेहरे के भाव ने किया सबकुछ बयां

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में बुधवार को लोकभवन में कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना के इस संवाद कार्यक्रम में योगी आदित्यनाथ ने भी भाग लिया। रक्षाबंधन के पावन मौके पर कन्याओं ने सीएम योगी के राखी भी बाँधी। इसी बीच एक बच्ची द्वारा संस्कृत में सुनाए गए गीत को सुनकर योगी आदित्यनाथ मंत्रमुग्ध हो गए।

बच्ची का गीत सुनकर मंत्रमुग्ध हुए योगी
आपको बता दें कि बुधवार को लखनऊ के लोकभवन में कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। इस दौरान कन्याओं ने जहां एक तरफ सीएम की कलाई पर राखी बांधी तो वहीं कुछ बेटियों ने अपने संस्मरण भी सुनाए। इसी बीच एक बच्ची ने संस्कृत में पूरा गीत गाकर सुनाया। हालांकि वीडियो में बच्ची की आवाज थोड़ी कम है, लेकिन सीएम योगी के चेहरे पर प्रसन्न्ता का भाव सब कुछ बयां कर रहा है।

Video CM Yogi got mesmerized after listening to the song of little girl in Sanskrit

वीडियो हुआ वायरल
वहीं बच्ची के संस्कृत गीत पर मंत्रमुग्ध हुए सीएम योगी का यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा है। उधर, सीएम की कलाई पर राखी बांधकर कन्याएं काफी खुश नजर आईं। सीएम योगी ने इस कार्यक्रम में बेटे-बेटी में भेदभाव को लेकर करारा प्रहार किया और साथ ही सरकार द्वारा बेटियों के लिए चलाई जा रही योजनाओं का भी जिक्र किया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+