6 दिसंबर को बाबरी विध्वंस की बरसी अयोध्या में उमड़ सकता है जनसैलाब
अयोध्या। राम मंदिर के निर्माण की मांग कर रही विश्व हिंदू परिषद बाबरी विध्वंस की 23वीं बरसी पर बड़ी सभा का आयोजन करने की योजना बना रही है। इसके लिए वीएचपी सोशल मीडिया पर भी मुहिम छेड़ रही है।

अयोध्या में बड़ी संख्या में लोगों से जुटने की अपील की जा रही है। ट्विटर पर #IndiaWantsRamMandir हैशटैग से लोगों को एकत्र करने की कोशिश की जा रही है।
ट्विटर सहित फेसबुकर पर इस हैशटैग से हजारों लोगों ने ट्वीट लिखे हैं। रविवार को इस हैशटेग ने पूरे दिन टॉप ट्रेंड किया, माना जा रहा है बड़ी संख्या में लोग अयोध्या में जुट सकते हैं।
विहिप के मीडिया प्रभारी के अनुसार हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी 6 दिसंबर को अयोध्या विध्वंस को शौर्य दिवस के रूप में मनाया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस आयोजन में देशभर के कई साधू-संत भी हिस्सा लेंगे।
सोशल मीडिया पर लोगों से राम मंदिर निर्माण के लिए मुहिम शुरु करने का संकल्प लेने की अपील की जा रही है। विहिप नेता अशोक सिंघल के निधन के बाद राम मंदिर निर्माण को और भी तेजी से शुरु करने की योजना बनायी जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications