उत्तराखंड त्रासदी: 25 जिंदगियां बचाने वाली मंगश्री देवी को सम्मानित करेगी सपा, Akhilesh Yadav ने कही ये बात

Akhilesh Yadav News, लखनऊ। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष व उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने शनिवार (20 फरवरी) को उत्तराखंड त्रासदी को लेकर ट्वीट किया है। अपने ट्वीट में अखिलेश यादव ने लिखा, 'जिस जागरूक मां ने उत्तराखंड हादसे में अपने बेटे की ही नहीं, बल्कि 25 और लोगों की भी जान बचाई उन्हें समाजवादी पार्टी 5 लाख रुपए से सम्मानित करेगी। दरअसल, चमोली में हुई त्रासदी से पहले मंगश्री देवी ने फोन द्वारा अपने बेटे समेत 25 लोगों की जान बचाई थी।

Uttarakhand glacier burst: Samajwadi Party will honor Mangashree Devi for saving 25 lives

Recommended Video

    Uttarakhand Glacier Burst: Dhauliganga River में NDRF के जवान लगा रहे गेज, देखिए | वनइंडिया हिंदी

    लापता लोगों को 20-20 लाख का मुआवदा दे सरकार: Akhilesh Yadav
    प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने शनिवार को उत्तराखंड के चमोली में आई आपदा का जिक्र करते हुए ट्वीट किया है। अखिलेश यादव ने लिखा, 'उत्तराखंड की जिस जागरूक मां ने उत्तराखंड हादसे में अपने बेटे की ही नहीं, बल्कि 25 और लोगों की भी जान बचाई उन्हें समाजवादी पार्टी 5 लाख रुपए से सम्मानित करेगी। उप्र सरकार से सपा की मांग है कि वो इस हादसे में लापता उप्र के निवासियों के परिवारों को 20-20 लाख का मुआवज़ा दे।'

    विपुल कैरेनी को मां ने दी चेतावनी
    27 वर्षीय युवक विपुल कैरेनी तपोवन में एनटीपीसी जलविद्युत परियोजना में भारी मोटर वाहन चालक का काम करता है। रविवार, 7 फरवरी को विपुल तपोवन बैराज पर काम कर रहा था। इसी दौरान विपुल की मां मंगश्री देवी ने उन्‍हें ऋषि गंगा में सैलाब आने से ठीक पहले फोन किया और चेतावनी दी। मंगश्री देवी ने विपुल को और उसके साथियों समेत वैराज से दूर भागने के लिए कहा, लेकिन विपुल उस वक्‍त अपनी मां की चेतावनी को नजरअंदाज कर काम करता रहा।

    कई बार किया फोन, जिससे बची कई जिंदगियां
    विपुल के नजरअंदाज करने पर उनकी मां दोबारा अपने बेटे को फोन किया और तब तक कॉल करती रही जब तक क‍ि उनका बेटा वहां से सुरक्षित बाहर न निकल गया। बकौल विपुल मां ने धौलीगंगा में आए सैलाब की जानकारी दी, जिसके बाद विपुल और उसके साथी जिंदगी बचाने के लिए वहां से भागे और किसी तरह बच निकले।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+