यूपी में कोरोना के पिछले 24 घंटे में 2402 नए केस, दो जिले हुए संक्रमण मुक्‍त

लखनऊ, मई 28: उत्‍तर प्रदेश में कोरोना वायरस खत्‍म होने की कगार लग रहा है। स्‍वास्‍थ्‍य व‍िभाग द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक, प‍िछले 24 घंटों में महज दो हजार के आसपास नए मामले सामने आए हैं। दो जिलों में एक भी पॉजिट‍िव केस नहीं म‍िला है, जबकि 16 जिलों में सिंगल डिजिट में केस हैं। इसके अलावा 53 जिले ऐसे हैं जहां डबल डिजिट में केस हैं। वहीं, महज चार जिलों में सैकड़ा में केस हैं।

uttar pradesh two district records zero covid 19 cases in last 24 hours

Recommended Video

    Coronavirus India update: पिछले 24 घंटे में 1,86,364 new COVID19 cases, 3660 मौतें । वनइंडिया हिंदी

    पिछले 24 घंटे में 3.58 लाख लोगों की हुई टेस्‍ट‍िंग

    स्‍वास्‍थ्‍य व‍िभाग के आंकड़ों की मानें तो पिछले 24 घंटे में प्रदेश में कोरोनो के सिर्फ 2402 पॉजिटिव केस सामने आए हैं। प्रदेश में अब कुल एक्टिव मामलों की संख्‍या 52244 है। यूपी में कोरोना के लगातार टेस्ट बढ़ाए जा रहे हैं। पिछले 24 घंटे में 3.58 लाख टेस्ट हुए, जिसमें से 1.48 लाख आरटीपीसीआर टेस्ट हुए। अब तक उत्तर प्रदेश में 4.84 करोड़ टेस्ट हो चुके हैं। उत्तर प्रदेश में अब तक कुल 17355300 लोगों को वैक्सीन लग चुकी है। इसमें से युवाओं की संख्या 16.69 लाख है।

    इलाहाबाद हाईकोर्ट ने स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए योगी सरकार की तारीफ की

    इलाहाबाद हाईकोर्ट ने गुरुवार को यूपी की स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए योगी सरकार की जमकर प्रशंसा की है। जस्टिस सिद्धार्थ वर्मा एवं जस्टिस अजित कुमार की बेंच ने प्रदेश में कोरोना के इलाज के लिए स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर दायर एक जनहित याचिका पर सुनवाई के दौरान कोविड प्रबंधन के लिए प्रदेश सरकार को सराहा है। कोर्ट ने प्रदेश सरकार की ओर से दी गई रिपोर्ट को रिकॉर्ड पर लेते हुए हालांकि कोई आदेश पारित नहीं किया। कोर्ट ने सुनवाई के लिए जून के दूसरे सप्ताह में कोई तारीख तय करने का निर्देश दिया।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+