COVID-19: यूपी में पिछले 24 घटों में कोरोना से 35 लोगों ने तोड़ा दम, अब तक 6790 मरीजों की जा चुकी है जान
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में कोरोना के संक्रमण से अब तक 6 हजार 790 लोगों की जान जा चुकी है, जबकि 4 लाख 27 हजार 937 लोग इस बीमारी से ठीक हुए हैं। अब प्रदेश में कोरोना के सक्रिय मामलों की संख्या 29 हजार 131 है। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, पिछले 24 घटों में कोरोना के 2402 नए केस सामने आए हैं, जबकि 2581 लोगों को डिस्चार्ज किया गया है। वहीं, 35 लोगों ने दम तोड़ दिया है। बता दें, उत्तर प्रदेश में कोरोना से ठीक होने वाले मरीजों का रिकवरी रेट लगातार बढ़ता जा रहा है। अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने बुधवार को बताया था कि प्रदेश में कोविड रिकवरी दर 92.17 प्रतिशत हो गई है। बुधवार को कोरोना 2464 नए मामले सामने आए थे।

Recommended Video
फेलूदा किट से होगा कोरोना का टेस्ट, आधे घंटे में मिलेगी रिपोर्ट
बता दें, गोरखपुर में बीआरडी मेडिकल कॉलेज में कोरोना का टेस्ट जल्द ही 'फेलूदा किट' से शुरू हो सकता है। जीन-एडिटिंग टेक्नोलॉजी पर आधारित यह किट महज आधे घंटे के अंदर बेहद सटीक रिजल्ट देगी। विशेषज्ञ इस किट को आने वाले समय में एंटीजन, आरटीपीसीआर और ट्रूनेट का बेहतर विकल्प मान रहे हैं, क्योंकि यह एंटीजन और आरटीपीसीआर किट से बेहद सस्ती है। इस किट को ड्रग रेगुलेटर ड्रग्स कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया ने मंजूरी भी दे दी है।
पूरी तरह से स्वदेशी है फेलूदा किट
माना जा रहा है कि अक्टूबर माह के अंत में या फिर नवंबर की शुरुआत में यह किट बीआरडी मेडिकल कॉलेज को मिल सकती है। इसके बाद से जांच और आसान हो जाएगी। बीआरडी मेडिकल कॉलेज के माइक्रोबायोलॉजी विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. अमरेश सिंह ने बताया कि फेलूदा किट पूरी तरह से स्वदेशी है। यह जीन-एडिटिंग टेक्नोलॉजी पर आधारित है। यह कोरोना वायरस को पहचान कर उसके सटीक रिजल्ट बताएगी। आरपीटीपीसीआर टेस्ट की तरह नतीजे आएंगे। इसमें इस्तेमाल होने वाली डिवाइस सस्ती है।












Click it and Unblock the Notifications