COVID-19: यूपी में कोरोना वायरस के 3249 नए केस, अब तक कुल 6293 लोगों की मौत

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस के 3249 नए केस सामने आए हैं। पिछले 24 घंटों में 4424 लोग कोरोना को मात देकर डिस्चार्ज हुए। शुक्रवार को उत्तर प्रदेश के अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने जानकारी देते हुए बताया कि यूपी में फिलहाल कोविड-19 के 41 हजार 287 एक्टिव केस हैं। 3249 नए मामलों के साथ ही राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या अब 4 लाख 30 हजार 666 तक पहुंच गई है। इसमें से 3 लाख 83 हजार 086 मरीज इलाज के बाद पूर्णतः उपचारित हो चुके हैं। संक्रमण से अभी तक राज्य में कुल 6293 लोगों की मौत हुई है।

Recommended Video

    Coronavirus India Update: देश में कुल केस 69 लाख के पार, 24 घंटे में 70496 नए मरीज | वनइंडिया हिंदी
    uttar pradesh reported 3249 new coronavirus case in last 24 hours

    यूपी में रिकवरी रेट 88.95 प्रतिशत

    अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि राज्य में अब कोरोना मरीजों का रिकवरी रेट 88.95 प्रतिशत है। उन्होंने कहा कि केस कम आ रहे हैं और पॉजिटिविटी रेट घट रही है। अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य के मुताबिक, 41 हजार 287 एक्टिव केस में से कुल 19 हजार 430 मरीज होम आइसोलेशन में हैं। अभी तक संक्रमित पाए जाने के बाद कुल 2 लाख 36 हजार 086 लोगों ने इस विकल्प को चुना और इसमें से 2 लाख 15 हजार 656 अब ठीक हो चुके हैं। उन्होंने कहा कि हम लगातार ज्यादा से ज्यादा टेस्टिंग कर रहे हैं।

    पॉजिटिविटी रेट भी अब 2 प्रतिशत से कम

    प्रदेश में पिछले 24 घंटे में 1 लाख 73 हजार 336 कोरोना सैंपल्स की जांच की गई है। अभी तक कुल 1 करोड़ 15 लाख 49 हजार 795 सैंपल्स की जांच की है। यह अपने आप में एक बड़ी संख्या है। अपर मुख्य सचिव सूचना नवनीत सहगल ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रदेश में अब 14 हजार 775 हॉट स्पॉट क्षेत्र हैं, इनकी संख्या कम होती जा रही है। पॉजिटिविटी रेट भी अब 2 प्रतिशत से कम है। रिकवरी रेट भी लगातार बढ़ रही है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+