COVID-19: यूपी में पिछले 24 घंटे में 3121 नए मामले, एक की मौत

लखनऊ, 06 जनवरी: उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस का संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है। पिछले 24 घंटे में प्रदेश में कोरोना के 3121 नए मामले सामने आए हैं। संक्रमित मामलों में से 1 व्यक्ति की मौत दर्ज की गई। इस दौरान सक्रिय मामलों की संख्या 8224 है। अब तक कुल 16,88,105 रिकवरी हुई हैं। उत्तर प्रदेश अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने गुरुवार को जानकारी दी। उन्होंने बताया कि कल प्रदेश में 1,96,205 सैंपल की जांच की गई। अब तक 18 वर्ष से अधिक आयु वर्ग में 12,98,89,556 लोगों को पहली डोज और 7 करोड़ 61 लाख से ज्यादा लोगों को दूसरी डोज भी लगाई जा चुकी है। 15-18 आयु वर्ग में 7,85,766 बच्चों को पहली डोज लगा चुके हैं।

uttar pradesh reported 3121 fresh cases of coronavirus

लखनऊ में आज 300 से अधिक लोग कोरोना पॉजिटिव

राजधानी लखनऊ में गुरुवार को 300 से अधिक लोग संक्रमित पाए गए हैं। लोकबन्धु अस्पताल में दो डॉक्टर और एक फार्मासिस्ट कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। इससे पहले केजीएमयू के चार रेजिडेंट और एक नियमित डॉक्टर भी कोविड की चपेट में आ चुके हैं। गोमती नगर के प्राइवेट अस्पताल में 30 से अधिक पैरामेडिकल स्टाफ और कर्मचारी संक्रमण की चपेट आ चुके हैं। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के मुताबिक, गुरुवार को 310 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हो चुकी है। इनमें शहर और ग्रामीण क्षेत्र के मरीज शामिल हैं। बड़ी संख्या में विदेश से फिर दूसरे राज्यों की यात्रा कर लौटे लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई है।

Recommended Video

    Omicron Variant In India: ओमिक्रॉन का खतरा बढ़ा,UP-बिहार में पाबदियां, जानें नियम | वनइंडिया हिंदी

    यूपी में अब तक ओमिक्रॉन के 34 नए केस

    बता दें, उत्तर प्रदेश में 3 जनवरी को 572 केस 4 जनवरी को 900 और 5 जनवरी को 2038 कोरोना पॉजिटिव केस मिले थे। बताया जा रहा है कि यूपी में 225 दिन बाद रिकॉर्ड नए कोविड आए हैं। इससे पहले 27 मई को 3178 पॉजिटिव केस मिले थे। ओमिक्रॉन की बात करें तो यूपी में अब तक ओमिक्रॉन के 34 केस दर्ज किए गए हैं। आगरा में पहला मरीज मिला था। बीती 4 जनवरी को प्रदेश में ओमिक्रॉन के एक दिन में 23 नए मरीज मिले थे।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+