यूपी में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 291 नए केस, 774 लोग हुए ठीक
लखनऊ, 18 जून: उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस का संक्रमण लगातार कम हो रहा है। पिछले 24 घंटों की बात करें तो प्रदेश में महज 291 नए मामले सामने आए हैं। इस दौरान 774 लोगों ने कोरोना को मात दी है। प्रदेश में कोरोना के सक्रिय मामलों की संख्या अब 5343 है।

Recommended Video
500 से अधिक सक्रिय मामलों वाले जिलों में लगेगा कोरोना कर्फ्यू
उत्तर प्रदेश अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि 18-44 साल के लोगों को 51,81,481 लोगों को वैक्सीन की पहली डोज़ दी गई है। जिस ज़िले में सक्रिय मामलों की संख्या 500 से अधिक हो जाएगी तो फिर उस ज़िले में कोरोना कर्फ्यू लग जाएगा।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को उन बच्चों से मिलने पहुंचे, जिन्होंने कोरोना में अपने माता-पिता को खो दिया। सीएम योगी ने बच्चों से मुलाकात कर अधिकारियों को निर्देश दिए की बच्चों को किसी तरह की कमी नहीं होनी चाहिए। बच्चों से मुलाकात के दौरान सीएम योगी की आंखे नम हो गईं। वो बहुत भावुक हो गए। उन्होंने सभी बच्चों से मुलाकात की। सीएम योगी ने बच्चों से कहा कि बिल्कुल भी घबराने की जरूरत नहीं है, पढ़ाई तक का सारा खर्च सरकार उठाएगी।












Click it and Unblock the Notifications