बार डांसरों के साथ ठुमके लगाने वाले सपा मंत्री हुए लहुलुहान

दरअसल सपा सरकार के नगर विकास राज्यमंत्री चितरंजन स्वरुप घर में पूजा-पाठ करते समय फिसल गए। उनके सिर में गंभीर चोट आई। मंत्रीजी को फौरन निकट के अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरों को उनके सिर में कई टांके लगाने पड़े।
नगर विकास राज्यमंत्री चितरंजन स्वरूप सुबह करीब दस बजे घर में स्थित मंदिर में पूजा करने जा रहे थे। मंदिर के बाहर रखे पायदान में अचानक उनका पैर फिसल गया और वो फर्श पर गिर गए और चोट लगने से सिर से खून निकलने लगा।
गौरतलब है कि शादी समारोह में बार डांसरों के साथ डांस करने और नोट उड़ाने को लेकर पार्टी हाईकमान ने चितरंजन स्वरुप समेत कार्यक्रम में मौजूद सभी सपा नेताओं को जवाब तलब किया था। जिसके बाद चितरंजन ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर अपना पक्ष रखते हुए कहा था कि उन्हें पता नहीं ता कि शादी में डांसरों को बुलाया गया है।












Click it and Unblock the Notifications