COVID-19: यूपी में पिछले 24 घंटे में 24 संक्रमितों की मौत, 480 नए मामले

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस के मामलों में लगातार इजाफा हो रहा है। पिछले 24 घंटे में प्रदेश में 480 नए मामले सामने आए हैं, जबकि 24 संक्रमितों ने दम तोड़ दिया है। अब तक प्रदेश में कोरोना से मरने वालों की संख्या 345 हो चुकी है। उत्तर प्रदेश के प्रमुख सचिव स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने गुरुवार को जानकारी देते हुए बताया कि प्रदेश में कोरोना के सक्रिय मामलों की कुल संख्या 4451 है। अभी तक 7292 लोग पूरी तरह ठीक होने के बाद अपने घर लौट चुके हैं। कल प्रदेश में 15079 सैंपल टेस्ट किए गए। अब तक प्रदेश में 4 लाख 11 हजार से ज्यादा सैंपल विभिन्न प्रयोगशालाओं में टेस्ट किए गए हैं।

uttar Pradesh coronavirus cases latest news and update

Recommended Video

    Coronavirus के कहर के बीच राहत की खबर, Recovery Rate 50% के करीब | Health Ministry | वनइंडिया हिंदी

    उन्होंने बताया कि कल 5-5 सैंपल के 1248 पूल लगाए गए, जिसमें से 164 पूल में पॉजिटिविटी पाई गई। 10-10 सैंपल के 84 पूल लगाए गए जिसमें से 7 पूल में पॉजिटिविटी पाई गई। आशा वर्कर्स ने अब तक 15,13,585 कामगारों/श्रमिकों की ट्रैकिंग की है। सर्विलांस का काम लगातार चल रहा है, अभी तक 88,07,958 घरों का सर्विलांस किया है, जिनमें 4,48,00,429 लोग रहते हैं। उत्तर प्रदेश के अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश कुमार अवस्थी ने बताया कि अब तक 1643 ट्रेनें आ चुकी हैं, 22,18,578 लोग इन ट्रेनों से प्रदेश में आ चुके हैं।

    सीएम योगी ने द‍िए इन ज‍िलों पर व‍िशेष ध्‍यान देने के न‍िर्देश

    उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आगरा, मेरठ, अलीगढ़, मुरादाबाद, कानपुर नगर, फिरोजाबाद, गाजियाबाद, बुलन्दशहर, गौतमबुद्ध नगर और बस्ती इन जनपदों में स्वास्थ्य सेवाओं पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने प्रदेश में 15 हजार टेस्ट प्रतिदिन की टेस्टिंग क्षमता के लक्ष्य को प्राप्त करने के बाद अब 20 हजार टेस्ट प्रतिदिन का लक्ष्य रखा है। कोविड-19 रोगियों की स्थिति की निरंतर समीक्षा करने के निर्देश भी दिए गए हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+