COVID-19: एक करोड़ टेस्ट करने वाला देश का पहला राज्य बना यूपी

लखनऊ। उत्तर प्रदेश ने आज कोरोना वायरस के एक करोड़ टेस्ट की संख्या को पार कर लिया है। प्रदेश में पिछले 24 घंटों में 1 लाख 61 हजार 58 टेस्ट किए गए। यूपी के अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने बुधवार को जानकारी दी कि अब तक कुल 1,00,98,896 सैंपल्स की जांच की गई है। उन्होंने बताया कि यूपी देश का पहला राज्य है, जिसने 1 करोड़ टेस्ट की संख्या को पार किया है। 1,00,98,896 टेस्ट में से 56,18,118 एंटीजन टेस्ट हुए। 42,18,033 RT-PCR टेस्ट हुए और 2,62,745 ट्रू-नेट टेस्ट हुए।

uttar pradesh becomes first state conduct one crore covid 19 tests

प्रदेश में कोरोना के सक्रिय मामलों की संख्या 50 हजार 883

अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य के मुताबिक, पिछले 24 घंटों में 5434 कोरोना संक्रमित लोग ठीक हुए हैं, जिन्हें डिस्चार्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि अब प्रदेश में रिकवर होने के बाद डिस्चार्ज हुए लोगों की कुल संख्या 3,42,415 है। कुल रिकवरी प्रतिशत 85.80 है। प्रदेश में सक्रिय मामलों की संख्या 50 हजार 883 है। यूपी के अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश अवस्थी ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश में 1 करोड़ टेस्टिंग के बाद अब इसे और आगे बढ़ाने, डोर-टू-डोर सर्वे, सर्विलांस और मेडिकल टेस्टिंग में तेजी लाने के लिए कहा है। इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर को पूरी सक्रियता से चलाने का निर्देश दिया है।

सीएम योगी ने दिए ये निर्देश

सीएम योगी ने कहा कि प्रदेश में अब तक एक करोड़ से अधिक कोविड-19 के टेस्ट हो गए हैं, जो एक रिकाॅर्ड है। उन्होंने कोविड के संक्रमण को नियंत्रित करने के लिए डोर-टू-डोर सर्वे, सर्विलांस तथा मेडिकल टेस्टिंग की कार्यवाही को तेजी से संचालित करने के निर्देश दिए हैं। सीएम ने कहा कि कोरोना के प्रसार को नियंत्रित करने और रोगियों को बेहतर उपचार उपलब्ध कराने में इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर की महत्वपूर्ण भूमिका है। इसलिए यह सुनिश्चित किया जाए कि सभी जनपदों में इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर पूरी सक्रियता से कार्यशील रहें। सीएम योगी ने कोविड अस्पतालों की व्यवस्थाओं को चुस्त-दुरुस्त बनाए रखने के निर्देश देते हुए कहा है कि कोविड चिकित्सालयों में दवाओं और ऑक्सीजन की बैकअप सहित पर्याप्त उपलब्धता बनाए रखी जाए। कोविड चिकित्सालयों में आवश्यकतानुसार अतिरिक्त मैनपावर की व्यवस्था की जाए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+