UPPCL PF घोटाला: श्रीकांत शर्मा ने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष लल्लू को भेजा मानहानि का नोटिस, कहा- 24 घंटे के अंदर माफी मांगें, नहीं तो...
लखनऊ। उत्तर प्रदेश पावर कारपोरेशन (यूपीपीसीएल) में 2600 करोड़ के ईपीएफ घोटाले को लेकर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए थे। अब श्रीकांत शर्मा ने अजय कुमार लल्लू को मानहानि का नोटिस भेजा है। उन्होंने 24 घंटे के भीतर उनसे माफी की मांग की है। मंत्री ने कहा कि अगर वह ऐसा नहीं करते हैं तो कानूनी कार्रवाई के लिए तैयार रहें।

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने लगाए थे आरोप
दरअसल, बिजली विभाग के कर्मचारियों के भविष्य निधि के 2600 करोड़ डिफॉल्टर कंपनी डीएचएफएल में निवेश का मामला सामने आने के बाद कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा पर दुबई की यात्रा करने और पैसा दाऊद की कंपनी में लगाने के आरोप लगाए थे। ऊर्जा मंत्री का आरोप है कि कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने आरोप लगाया था कि गरीब जनता की बिजली कुछ सौ और हजार रुपए के बकाया पर कटवा देने वाले मंत्रीजी विभाग के खजाने से हजारों करोड़ रुपए देशद्रोहियों दाउद इब्राहिम व इकबाल मिर्ची से जुड़ी कंपनियों को दे देते हैं।
गिरफ्तार हो चुके हैं यूपीपीसीएल के पूर्व एमडी
बता दें, यूपीपीसीएल के कर्मचारियों की भविष्य निधि के 2600 करोड़ रुपए को विवादास्पद घोटालेबाज कंपनी दीवान हाउसिंग फायनेंस लिमिटेड (डीएचएफएल) में निवेश किए जाने के मामले की जांच कर रही आर्थिक अपराध शाखा (EOW) ने उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड के पूर्व मैनेजिंग डायरेक्टर अयोध्या प्रसाद मिश्रा गिरफ्तार किया जा चुका है। डीजीपी ओपी सिंह ने कहा था कि आर्थिक अपराध शाखा (EOW) घोटाले की छानबीन कर रही है और इसमें शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
-
Lucknow Petrol Crisis: पेट्रोल की किल्लत? बाइक में सिर्फ ₹200-कार में ₹1000 का तेल! DM बोले- मांग 35% बढ़ी -
CM योगी आदित्यनाथ ने विकास के महत्व पर प्रकाश डाला -
उत्तर प्रदेश में नौ वर्षों में महिलाओं की कार्यबल भागीदारी में तीन गुना वृद्धि दर्ज की गई है। -
उत्तर प्रदेश एसटीएफ ने फर्जी दिव्यांग प्रमाण पत्रों का उपयोग करके प्रतियोगी परीक्षाओं में नकल कराने में सहायता करने के आरोप में नौ लोगों को गिरफ्तार किया है। -
Gold Rate Today: सोने के दामों में मामूली उछाल, निवेशक हैरान, कहां पहुंचा 24, 22 और 18 कैरट का भाव? -
LPG Cylinder Price Today: आज बदल गए रसोई गैस के दाम? सिलेंडर बुक करने से पहले चेक करें नई रेट लिस्ट -
'शूटिंग सेट पर ले जाकर कपड़े उतरवा देते थे', सलमान खान की 'हीरोइन' का सनसनीखेज खुलासा, ऐसे बर्बाद हुआ करियर -
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Ram Navami Kya Band-Khula: UP में दो दिन की छुट्टी-4 दिन का लंबा वीकेंड? स्कूल-बैंक समेत क्या बंद-क्या खुला? -
इच्छामृत्यु के बाद हरीश राणा पंचतत्व में विलीन, पिता का भावुक संदेश और आखिरी Video देख नहीं रुकेंगे आंसू












Click it and Unblock the Notifications