COVID-19: एक दिन में कोरोना संक्रमण से 66 लोगों की मौत, काशी के कुंवर अनंत नारायण सिंह भी कोरोना संक्रमित

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में पिछले 24 घंटों में कोरोना संक्रमण के 4 हजार 991 नए मामले सामने आए हैं, जबकि 66 लोगों की मौत हो गई। प्रदेश में अब कोरोना वायरस के एक्टिव मामले 47 हजार 785 हो गए, जबकि संक्रमण से हुई मौतों की कुल संख्या 2 हजार 797 हो गई। यह आंकड़े यूपी स्वास्थ्य विभाग की ओर से शुक्रवार को जारी किए गए हैं। पिछले 24 घंटों में 4991 5567 लोगों को डिस्चार्ज भी किया गया है। अब तक 1,26,657 लोग ठीक होकर डिस्चार्ज हो चुके हैं। काशी के राजपरिवार के सदस्य कुंवर अनंत नारायण सिंह भी कोरोना संक्रमित हो गए हैं। एयर एम्बुलेंस से शुक्रवार को उन्हें पहले दिल्ली ले जाया गया फिर गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं, कुशीनगर के सांसद विजय कुमार दुबे भी कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं।

UP reports 4991 new COVID-19 cases in last 24 hours

कम्युनिटी स्प्रेड का पता लगाने के लिए 11 जिलों में होगा सीरो सर्वे

उत्तर प्रदेश में कोरोना के कम्युनिटी स्प्रेड का पता लगाने के लिए सरकार ने सीरो सर्वे कराने का फैसला किया है। यह सर्वे 11 जिलों में होगा। अगले सप्ताह से सीरो सर्वे के शुरू होने की उम्मीद है। सीरो सर्वे राजधानी लखनऊ, कानपुर, मुरादाबाद, मेरठ, कौशांबी, वाराणसी, आगरा, प्रयागराज, गोरखपुर, बागपत व गाजियाबाद में कराया जाएगा। इसमें 11 टीमे होंगी। प्रत्येक टीम में चार सदस्य होंगे। इसका नेतृत्व मेडिकल ऑफिसर करेंगे। स्वास्थ्य विभाग के महानिदेशक डॉ. डीएस नेगी के मुताबिक, सीरो सर्वे से कोरोना संक्रमण के साथ हेपेटाइटिस बी व सी वायरस का भी पता लगाया जाएगा। खास बात यह है कि खून का नमूना लेकर एंटीबॉडी की जांच की जाएगी। हेपेटाइटिस वायरस का पता लगाया जाएगा। उन्होंने बताया कि 20 हजार लोगों पर यह सर्वे कराया जाएगा।

काशी के राजपरिवार के सदस्य भी कोरोना संक्रमित

काशी के राजपरिवार के सदस्य कुंवर अनंत नारायण सिंह भी कोरोना संक्रमित हो गए हैं। एयर एम्बुलेंस से शुक्रवार को उन्हें पहले दिल्ली ले जाया गया फिर गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया। बता दें, कुंवर अनंत नारायण सिंह ने वाराणसी में अपनी जांच कराई थी। डॉक्टरों का कहना है कि कुंवर अनंत नारायण सिंह कोरोना संक्रमित हैं, लेकिन वैसे कोई तकलीफ नहीं है। यहां पर कुछ अन्य बीमारी संबंधित भी जांच की जा रही है। सैंपल लिए गए हैं, जिनकी रिपोर्ट शनिवार को आएगी। कुशीनगर के सांसद विजय कुमार दुबे भी कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+