COVID-19: यूपी में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 2308 नए केस, काशी विश्वनाथ मंदिर के दो कर्मचारी भी हुए संक्रमित

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 2,308 नए मामले सामने आए हैं। सक्रिय मामलों की कुल संख्या 20,825 है। अब तक कुल 33,500 लोग ठीक होकर डिस्चार्ज हो चुके हैं। वहीं, 1,263 लोगों की संक्रमण से मौत हुई है। उत्तर प्रदेश के प्रमुख सचिव स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने बुधवार को जानकारी देते हुए बताया​ कि कल प्रदेश में 45,650 से अधिक सैंपल की जांच की गई। अब तक कुल 16 लाख सैंपल की जांच की जा चुकी है। यूपी सरकार ने बकरीद की नमाज और कुर्बानी के लिए गाइडलाइन जारी की है। यूपी पुलिस की तरफ से जारी दिशा निर्देश के मुताबिक, सभी लोगों को घर में ही नमाज अदा करनी होगी। मस्जिद में सामूहिक नमाज अदा नहीं की जाएगी।

UP reported 2308 new COVID-19 cases in last 24 hours

काशी विश्वनाथ मंदिर के दो कर्मचारी कोरोना संक्रमित

Recommended Video

    Coronavirus India Update: 24 घंटे में 37,724 नए केस, कुल आकंड़ा 12 लाख के करीब | वनइंडिया हिंदी

    बता दें, उत्तर प्रदेश में कोरोना का संक्रमण लगातार बढ़ता जा रहा है। काशी में बाबा विश्वनाथ के दरबार में ड्यूटी करने वाले दो कर्मचारी भी कोरोना संक्रमित मिले हैं। इनमें से एक विश्वनाथ मंदिर कार्यालय में तैनात लिपिक है तो वहीं दूसरा कार्यालय में तैनात सुरक्षाकर्मी है। मेडिकल टीम ने श्री काशी विश्वनाथ मंदिर कार्यालय में कार्यरत कर्मचारियों की एंटीजन किट से जांच की जिसमें लिपिक और सुरक्षाकर्मी कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। फिलहाल, दोनों को होम क्वारंटाइन कर दिया गया है।

    मुख्यमंत्री ने दिए निर्देश

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कोविड चिकित्सालयों की व्यवस्था सुदृढ़ बनाने के निर्देश दिए हैं। सीएम योगी ने बुधवार को कहा कि निषिद्ध क्षेत्रों में विभिन्न गतिविधियों को प्रतिबंधित रखने के प्रावधानों का सख्ती से पालन सुनिश्चित होना चाहिए। प्रदेश सरकार राज्य की 23 करोड़ जनता को प्रभावी चिकित्सा सुविधाएं देने का कार्य कर रही है। कोविड-19 के मद्देनजर प्रदेश में एल-1, एल-2 तथा एल-3 श्रेणी के कोविड अस्पताल स्थापित किए गए हैं, जिनके माध्यम से कोरोना संक्रमित लोगों के उपचार की बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित की जा रही है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+