यूपी में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 5809 नए मामले, अब तक 5047 संक्रमित लोगों की मौत

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में कोरोना के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। वहीं, मौतों का आंकड़ा भी बढ़ता जा रहा है। यूपी के अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने रविवार को प्रदेश में कोविड 19 की स्थिति की जानकारी देते हुए बताया कि पिछले 24 घंटे में कोविड 19 के 5809 नए मामले सामने आए हैं। वहीं, 6584 संक्रमित व्यक्ति इलाज के बाद डिस्चार्ज किए गए हैं। उन्होंने बताया कि प्रदेश में अब रिकवरी रेट 79.96 प्रतिशत हो गया है। अब तक 5047 संक्रमित लोगों की मौत हुई है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को टेस्टिंग की एक नई सुविधा का लोकार्पण किया गया। यह सुविधा 16 सितंबर या उसके बाद हुई टेस्टिंग के लिए उपलब्ध होगी। इसमें आप पोर्टल पर टेस्ट का परिणाम लैब द्वारा अपडेट करते ही देख सकेंगे।

UP records 5809 new covid 19 cases in last 24 hours

पोर्टल पर टेस्ट का परिणाम देख सकेंगे लोग

अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि कल प्रदेश में 1,40,754 सैंपल्स की जांच की गई है। अब तक प्रदेश में कुल 85,40,604 सैंपल्स की जांच की जा चुकी है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में इस समय 65,954 संक्रमित मामले हैं, जिसमें से 34,119 लोग होम आइसोलेशन में हैं। अब तक 1,82,242 लोगों ने होम आइसोलेशन का विकल्प लिया है, जिसमें से 1,48,123 लोगों की होम आइसोलेशन अवधि समाप्त हो चुकी है। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री द्वारा रविवार टेस्टिंग की एक नई सुविधा का लोकार्पण किया गया। यह सुविधा 16 सितंबर या उसके बाद हुई टेस्टिंग के लिए उपलब्ध होगी। इसमें आप पोर्टल पर टेस्ट का परिणाम लैब द्वारा अपडेट करते ही देख सकेंगे।

सीएम योगी ने आईसीयू के बेड बढ़ाने के दिए निर्देश

अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश अवस्थी ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी ने आईसीयू के बेड बढ़ाने के निर्देश दिए हैं। लखनऊ, कानपुर, प्रयागराज, वाराणसी इन बड़े शहरों में ICU बेड बढ़ाने की आवश्यकता है। इन्टीग्रेटेड कमाण्ड एण्ड कंट्रोल सेंटर को प्रभावी रूप से क्रियाशील करने के निर्देश भी दिए हैं। बेसिक शिक्षा विभाग में 54120 शिक्षक, शिक्षिकाओं को अंतर्जनपदीय स्थानांतरण की अनुमति दी है। स्थानांतरण का कार्य मुख्यमंत्री के निर्देशों के अनुरूप एक पारदर्शी तरीके से हुआ है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+