UP Politics: 'अंबेडकर हैं तो हम हैं', सपा नेता ने लखनऊ में लगवाया पोस्टर, फिर शुरू हुआ Poster वॉर?
UP Politics: राजधानी लखनऊ में एक बार फिर पोस्टर वार शुरू होता दिख रहा है। इस बार समाजवादी पार्टी के नेता ने राजधानी लखनऊ में स्थित सपा कार्यालय के बाहर एक पोस्टर लगाया है। सपा नेता द्वारा लगाया गया यह पोस्टर चर्चा का विषय बन गया है।
सपा कार्यालय के बाहर लगाए गए पोस्टर पर केवल समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की तस्वीर लगी हुई है। पोस्टर समाजवादी रंग का है और उसे पर लिखा हुआ है कि 'हक है दम है, आंबेडकर हैं तो हम हैं।'

यह पोस्टर ऐसे मामले को लेकर लगाया गया है जिसमें गृह मंत्री अमित शाह ने संसद में बाबा साहब भीमराव अंबेडकर पर बयान दिया था। भले ही अब यह मामला ठंडा पड़ गया हो। लेकिन राजधानी लखनऊ में लगा पोस्टर एक बार फिर गृह मंत्री के बयान का विरोध करता नजर आ रहा है।
पार्टी कार्यालय के बाहर लगाया गया है पोस्टर
हालांकि गृह मंत्री अमित शाह द्वारा दिए गए बयान से माहौल धीरे-धीरे शांत हो रहा है, लेकिन इस बीच लखनऊ में समाजवादी पार्टी कार्यालय के बाहर समाजवादी पार्टी के नेता द्वारा लगाया गया यह पोस्टर गृह मंत्री के बयान को चर्चा में ला रहा है।
बताया जा रहा है कि समाजवादी पार्टी कार्यालय के बाहर यह पोस्टर सपा नेता और लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष तौकीर खान गुज्जर ने लगवाया है। माना जा रहा है कि पोस्टर लगवाकर सपा नेता गृहमंत्री के बयान को नए अंदाज में लोगों तक पहुंचाने की कोशिश में जुटे हैं।
उपचुनाव के समय जमकर हुआ था पोस्टर वार
उत्तर प्रदेश में इस तरह से पोस्टर लगाए जाने का यह पहला मामला नहीं है। इससे पहले उत्तर प्रदेश में उपचुनाव के दौरान भी राजधानी लखनऊ समेत प्रदेश के सभी महानगरों में अलग-अलग नारे लिखे पोस्टर लगाए गए थे।
इसमें भारतीय जनता पार्टी की ओर से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के बयान 'बटेंगे तो कटेंगे' के नारे के साथ लिखा पोस्टर चर्चा में रहा था। इसके अलावा समाजवादी पार्टी और निषाद पार्टी के नेताओं की ओर से भी कई पोस्टर लगाए गए थे।












Click it and Unblock the Notifications