UP News: मदरसों को लेकर केंद्र की राह पर योगी सरकार, जानिए क्या है अहम फैसला

UP News: उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने मदरसा टीचरों का मानदेय बंद करने का फैसला लिया है। यूपी में मदरसा आधुनिकीकरण योजना के तहत हिंदी, अंग्रेजी, विज्ञान, गणित और सामाजिक विज्ञान को पढ़ने वाले टीचर रखे गए थे। इस योजना में स्नातक पास शिक्षकों को 6000 और परास्नातक शिक्षकों को 12000 रुपए प्रतिमाह मानदेय दिया जाता था। यूपी सरकार 2016 से 2000 और 3000 अतिरिक्त मानदेय देती थी। इस योजना के तहत 7442 मदरसों में 21500 शिक्षक कार्यरत हैं। इससे पहले केंद्र सरकार मदरसा टीचरों का मानदेय बंद करने का फैसला कर चुकी है।

पीएम मोदी भी इस योजना को लेकर कई बार जिक्र कर चुके हैं। उन्होंने कहा था कि बच्चों के एक हाथ में कुरान और दूसरे हाथ में कंप्यूटर होगा। योगी सरकार के इस फैसले से मदरसा आधुनिकरण योजना से लाभान्वित होने वाले बच्चों और शिक्षकों को बड़ा झटका लगा है। कुछ दिनों पहले केंद्र सरकार ने मदरसा आधुनिकरण योजना मद में राशि देना बंद करने का फैसला लिया था। अब उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने भी मदरसा टीचरों का अतिरिक्त मानदेय बंद कर दिया है।

cm yogi

अल्पसंख्यक कल्याण विभाग के एक अधिकारी के मुताबिक यूपी में मानदेय की व्यवस्था समाप्त कर दी गई है। मदरसा आधुनिकरण योजना मद में बजट या वित्तीय स्वीकृति नहीं दी जा रही है। उन्होंने कहा कि सभी जिलाधिकारियों को मदरसा आधुनिकरण योजना के तहत दिए जाने वाले फंड पर रोक लगाने के आदेश दिए गए हैं। उत्तर प्रदेश मदरसा शिक्षा परिषद के अध्यक्ष ने बताया कि सरकार के इस फैसले से मदरसा आधुनिकरण योजना पर असर पड़ेगा। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से अपील भी की है। उन्होंने कहा कि मदरसा टीचरों को मिलने वाला मानदेय दोबारा शुरू किया जाए। उन्होंने मुस्लिम बच्चों के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भाषण को भी याद किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+