UP News: जानिए कौन हैं पूर्व IAS Sanjay Bhoosreddy, जिनको मिली RERA की कमान

यूपी की पूर्व नौकरशाह संजय भुसरेड्‌डी को यूपी रेरा की कमान सौंपी गई है।

UP RERA: उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ की सरकार ने उत्तर प्रदेश रियल एस्टेट रेगुलेटरी अथॉरिटी (यूपी रेरा) में नए चेयरमैन की नियुक्ति कर दी है। सरकार ने सेवानिवृत्त आईएएस संजय भूसरेड्डी को यूपी रेरा का अध्यक्ष नियुक्त किया है।

संजय भुसरेड्‌डी

सेवानिवृत्त आईएएस डिंपल वर्मा को रेरा का सदस्य नियुक्त किया गया है। डिंपल वर्मा उत्तर प्रदेश के स्पेशल डीजीपी प्रशांत कुमार की पत्नी हैं। चयन समिति की बैठक प्रयागराज में हुई थी। रेरा के अध्यक्ष एवं सदस्यों के चयन के लिए मुख्य न्यायाधीश की अध्यक्षता में तीन सदस्यीय समिति का गठन किया गया है।

प्रयागराज में पूरी की गई प्रक्रिया

इसमें अपर मुख्य सचिव नितिन रमेश गोकर्ण और प्रमुख सचिव न्याय प्रमोद कुमार श्रीवास्तव सदस्य के रूप में शामिल किये गये। इस समिति की बैठक में दोनों पदों के लिए आवेदन करने वाले एक-एक सदस्य को बुलाकर उनका साक्षात्कार लेकर प्रक्रिया पूरी की गई। इसके बाद कमेटी ने अपनी सिफारिश सरकार को भेज दी।

अध्यक्ष के लिए 23 और सदस्य के लिए 26 लोगों के आवेदन

अध्यक्ष पद के लिए करीब 23 और सदस्य पद के लिए करीब 26 लोगों के आवेदन समिति के समक्ष रखे गये थे। दोनों पदों के लिए कई पूर्व अधिकारियों ने आवेदन किया था। अध्यक्ष व सदस्य पद के लिए 30 से अधिक दावेदार थे।

पिछले शनिवार को प्रयागराज में हुई थी बैठक

यूपी रेरा के अध्यक्ष और सदस्य के एक पद के चयन के लिए बीते शनिवार को प्रयागराज में चयन समिति की बैठक हुई थी। इलाहाबाद उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश द्वारा नामित न्यायमूर्ति मनोज गुप्ता की अध्यक्षता में हुई बैठक में अध्यक्ष और एक सदस्य पद के लिए आवेदन करने वाले करीब तीन दर्जन नामों पर विचार किया गया।

कई दिग्गज नाम भी थे शामिल

इनमें पूर्व मुख्य सचिव आरके तिवारी, संजय आर. भूसरेड्डी, टी वेंकटेश, डिंपल वर्मा और आराधना शुक्ला समेत कई पूर्व वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों के नाम भी सूची में हैं। बैठक के बाद समिति की सिफारिशों वाले लिफाफे को सीलबंद कर मुख्यमंत्री को भेज दिया गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+