UP News: लखनऊ में तीन लोगों की गोली मारकर हत्या, जमीन विवाद में दबंगों ने लेखपाल के सामने मारी गोली
UP News: उत्तर प्रदेश के लखनऊ जनपद से बड़ी खबर सामने आई हैं। लखनऊ में भूमि विवाद के चलते तीन लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी गई। बताया जा रहा है कि भूमि की नापी करने के लिए राजस्व विभाग की टीम पहुंची थी। इसी दौरान दूसरे पक्ष के लोग असलहा लेकर पहुंच गए।
असलहा लेकर पहुंचे लोगों ने राजस्व विभाग की टीम के सामने ही फायरिंग करना शुरू कर दिया। इस दौरान गोली लगने के चलते पति-पत्नी और बेटे गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया जा रहा है की गोली लगने के चलते अस्पताल ले जाने से पहले ही तीनों की मौत हो गई।

यह पूरा मामला लखनऊ जनपद के मलिहाबाद थाना अंतर्गत मोहम्मद नगर रहमत नगर गांव की है। बताया जा रहा है कि गांव के रहने वाले फरीद खान का अपने चचेरे भाई लल्लन खान से काफी समय से तीन बीघे जमीन को लेकर विवाद चल रहा था।
ऐसी जमीन की पैमाइश के लिए एक पक्ष द्वारा न्यायालय में प्रार्थना पत्र दिया गया था। प्रार्थना पत्र के बाद शुक्रवार को 3 बजे राजस्व विभाग की टीम गांव में भूमि की पैमाइश करने के लिए पहुंची। जानकारी मिलने के बाद लल्लन अपने बेटे फराज के साथ वहां पहुंच गया।
पहुंचने के बाद वह गाड़ी से उतरा और भूमि पैमाइश की बात पूछते हुए कहा सुनी करने लगा। कहासुनी के दौरान बात बड़ी तो लल्लन का बेटा फराज फरहीन को धक्का मार कर गिरा देता है। उसके बाद मुनीर ने फराज को पकड़ लिया। जिससे फराज गोली चलाने लगा।
फराज द्वारा चलाई गई गोली पहले मुनीर (40) को लगी, उसके बाद उसने 15 वर्षीय हंजला को भी गोली मार दी। बीच बचाव करने पहुंची फरहीन (35) को भी उसने गोली मार दिया। गोली लगने के चलते तीनों की मौत हो गई। घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। जिसमें दिखाई दे रहा है कि थार गाड़ी से आने के बाद लल्लन और उसके बेटे ने घटना को अंजाम दिया था।
गोली मारकर तीन लोगों की हत्या की सूचना मिलने के बाद वारदात स्थल पर डीसीपी राहुल राज समेत मलिहाबाद और आसपास के कई थानों की फोर्स गांव में पहुंच गई। इस बारे में जिलाधिकारी द्वारा बताया गया कि घटना के पीछे भूमि विवाद नहीं है। यह एक अपराधी घटना है। उन्होंने यह भी कहा कि मामले की जांच कराई जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications