up Lucknow nikay chunav result: जानिए कौन हैं लखनऊ की नई मेयर सुषमा खर्कवाल
up Lucknow nikay chunav result: यूपी के निकाय चुनाव में बीजेपी ने शानदार प्रदर्शन किया है। लखनऊ की सीट पर बीजेपी ने एक बार फिर अपना कब्जा जमाया है। इस बार बीजेपी की तरफ से सुषमा खर्कवाल नई मेयर बनी हैं।

up panchayat chunav result: उत्तर प्रदेश में निकाय चुनाव की मतगणना के बाद बीजेपी ने सभी 17 नगर निगम सीटों पर जीत की इबारत लिख दी है। राजधानी लखनऊ में भी बीजेपी के ढाई दशक का रिकॉर्ड विपक्ष नहीं तोड़ पाया और बीजेपी की प्रत्याशी सुषमा खर्कवाल भारी मतों से जीतकर नवाबों की नगरी की मेयर चुनी गईं हैं। सुषमा खर्कवाल यूपी में कोई बड़ा नाम तो नहीं है लेकिन वह बीजेपी संगठन में पिछले 30 सालों से काम कर रही हैं और यूपी अवध क्षेत्र महिला मोर्चा की पूर्व अध्यक्ष भी रह चुकी हैं।
बीजेपी की ब्राहृमण चेहरा बनीं सुषमा
बीजेपी में जब मेयर को लेकर टिकटों का बंटवारा चल रहा था तब वो अक्सर ही अपनी दावेदारी को लेकर इधर उधर भटकती दिखाईं देती थीं। उनके करीबी बताते हैं कि खर्कवाल को भी इस बात का भरोसा नहीं था बीजेपी जैसा बड़ा संगठन प्रदेश कार्यसमिति के एक सदस्य को इतनी बड़े पद पर लड़ाने का दांव खेलेगा। दरअसल बीजेपी सुषमा खर्कवाल को लड़ाने के पीछे दो तरीके से अपना फायदा देख रही थी। एक तो वो पूर्व सैनिक की पत्नी हैं और दूसरा ब्राहृमण भी हैं। ये दोनों समीकरण बीजेपी के लिए फिट बैठ रहीं थीं।
30 सालों से बीजेपी से जुड़ी हैं
सुषमा खर्ककवाल भाजपा से लगभग 30 साल से जुड़ी हुई हैं और वर्तमान में प्रदेश कार्यसमिति की सदस्य थीं। सुषमा खर्कवाल अवध क्षेत्र की महिला मोर्चा की अध्यक्ष भी रही हैं। लखनऊ में ब्राहृमण समाज और पहाणी वोटरों को साधने के लिए बीजेपी ने यह दांव खेला था। लखनऊ में तीन लाख पहाड़ी वोटरों पर बीजेपी की निगाहें टिकी हुईं थीं। इनका मुकाबाला करने के लिए सपा ने वंदना मिश्रा को मैदान में उतारा था।
कई दिग्गजों को पछाड़कर पाया था टिकट
लखनऊ में इससे पहले संयुक्त भाटिया बीजेपी की तरफ से मेयर बनी थीं। हालांकि वह भी दावेदारों में शामिल थीं। सुषमा खर्कवाल को पार्टी के भीतर ही कई महिला नेत्रियों से मुकाबला था। विधानसभा चुनाव के दौरान बीजेपी में शामिल हुईं अर्पणा बिष्ट यादव, पूर्व केंद्रीय मंत्री स्वर्गीय अखिलेश दास की पत्नी अलका दास, पूर्व मंत्री स्वाति सिंह, पूर्व कैबिनेट मंत्री कुसुम राय भी टिकट के दावेदारों में शामिल थीं।
शहर के सुनियोजित विकास के लिए काम करूंगी
बीजेपी की सुषमा खर्कवाल ने मेयर का चुनाव जीतने के बाद अपनी खुशी का इजहार भी किया। वह कहती हैं कि,
मैं पहले नागरिक समस्याओं को लेकर आंदोलन भी कर चुकी हूं और शहर से भलीभांति परिचित भी हूं। अब जबकि जनता ने मुझे चुन लिया है तो शहर को सुनियोजित विकास देने का काम करूंगी। मैने पार्टी में काफी समय बिताया है और कार्यकर्ताओं की भावनाओं को समझती हूं। हमेशा उनकी उम्मीदों पर खरा उतरने का प्रयास करुंगी।












Click it and Unblock the Notifications