UP Election 2022 Result: रुझानों के बाद कहीं खुशी, कहीं गम, लखनऊ में BSP कार्यलय के बाहर पसरा सन्नाटा

अब तक के आए रुझानों में उत्तर प्रदेश में तस्वीर लगभग लगभग साफ हो गई है। प्रदेश में भाजपा प्रचंड बहुमत से दोबारा सरकार बनाती हुई दिखाई दे रही है।

लखनऊ, 10 मार्च। अब तक के आए रुझानों में उत्तर प्रदेश में तस्वीर लगभग लगभग साफ हो गई है। प्रदेश में भाजपा प्रचंड बहुमत से दोबारा सरकार बनाती हुई दिखाई दे रही है। लखनऊ स्थित भाजपा कार्यालय पर जहां एक तरफ ढोल नगाड़ों की गूंज सुनाई दे रही है वहीं, सपा-बसपा के दफ्तर के आगे धूल उड़ती हुई दिखाई दे रही है। सपा के कार्यालय पर तो फिर भी थोड़ी चहल पहल है लेकिन बसपा के कार्यालय के तो दरवाजे ही बंद पड़े हैं।

bsp office

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव परिणाम के ताजा रुझानों की बात करें तो बीजेपी 273, सपा 122, बीएसपी सिर्फ 5, कांग्रेस 2 और अन्य 1 सीटों पर आगे चल रहे हैं। हालांकि अभी यह सिर्फ रुझान हैं, लेकिन भाजपा के कार्यकर्ता अपनी पार्टी की जीत सुनिश्चित मान रहे हैं। लखनऊ स्थित भाजपा कार्यालय पर जबरदस्त जश्न देखने को मिल रहा है।

ताजा रुझानों पर मथुरा से बीजेपी सांसद हेमा मालिनी ने कहा कि महंगाई आगे पीछे होती रहती है। कोई भी सरकार आती है तो मुद्या ये है कि महिलाओं को सुरक्षा दे रहे हैं या नहीं। पिछली सरकार में महिलाएं काफी परेशान थी, लेकिन अब हर क्षेत्र में महिलाएं सुरक्षित महसूस कर रही हैं।

यह भी पढ़ें: Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah की ये एक्ट्रेस हुई कास्टिंग काउच की शिकार, बताया-लव सीन के दौरान उसने मुझे...

वहीं केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि आम जनता ने एक ऐतिहासिक विजय भाजपा को दी है। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत और भारत के साथ अन्य राज्यों में जहां भाजपा की डबल इंजन की सरकार है, वहां जनता की प्रगति, विकास और विश्वास पर पूर्ण रूप से खड़ी हुई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+