UP election 2022: BJP को एक और झटका, स्वामी प्रसाद के बाद 3 और विधायकों ने दिया इस्तीफा

लखनऊ, 11 जनवरी: उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी को एक के बाद एक कई झटके लग रहे हैं। स्वामी प्रसाद मौर्य के मंत्रीमंडल से इस्तीफे के बाद सपा में शामिल होने के बाद अब बांदा जिले की तिंदवारी विधानसभा से भाजपा विधायक बृजेश प्रजापति ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। खबर है कि उन्होंने स्वामी प्रसाद मौर्य के समर्थन में बीजेपी का साथ छोड़ा है। विधायक रोशन लाल वर्मा ने भी बीजेपी को अलविदा कह दिया है। अब इन दोनों विधायकों के समाजवादी पार्टी में शामिल होने के कयास लगाए जा रहे हैं। कानपुर के बिल्हौर से भाजपा विधायक रहे भगवती सागर ने भी पार्टी का साथ छोड़ दिया है।

up election 2022 mla brijesh prajapati roshan lal verma quits BJP after swami prasad maurya

बीजेपी छोड़ने की किसने क्या बताई वजह ?

बांदा जिले की तिंदवारी विधानसभा से भाजपा विधायक बृजेश प्रजापति ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। अपना इस्तीफा देने के साथ ही बृजेश प्रजापति ने कहा कि स्वामी प्रसाद मौर्या हमारे नेता हैं और पीड़ितों की आवाज हैं। मैं उनके साथ हूं और उनके इस्तीफे के बाद ही मैं भी अपना इस्तीफा दे रहा हूं। विधायक रोशन लाल ने भाजपा छोड़ते वक्त कहा कि योगी सरकार में उनकी 5 सालों तक की गई शिकायतों पर कोई सुनवाई नहीं हुई, जिसके चलते उन्हें यह निर्णय लेना पड़ा।

स्वामी प्रसाद मौर्य ने ट्वीट में लिखा, ''दलितों, पिछड़ों, किसानों, बेरोजगार नौजवानों एवं छोटे-लघु एवं मध्यम श्रेणी के व्यापारियों की घोर उपेक्षात्मक रवैये के कारण उत्तर प्रदेश के योगी मंत्रिमंडल से इस्तीफा देता हूं।'' समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने एक ट्वीट में लिखा, ''सामाजिक न्याय और समता-समानता की लड़ाई लड़ने वाले लोकप्रिय नेता श्री स्वामी प्रसाद मौर्या जी एवं उनके साथ आने वाले अन्य सभी नेताओं, कार्यकर्ताओं और समर्थकों का सपा में ससम्मान हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन!''

यूपी के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने एक ट्वीट में कहा, ''स्वामी प्रसाद मौर्य ने किन कारणों से इस्तीफा दिया है, मैं नहीं जानता हूं। उनसे अपील है कि बैठकर बात करें। जल्दबाजी में लिए हुए फैसले अक्सर गलत साबित होते हैं।

बता दें, स्वामी प्रसाद मौर्य 2017 में बीजेपी के साथ आए थे और पडरौना सीट से विधानसभा चुनाव जीता था। वे पडरौना सीट से तीन बार लगातार विधायक रहे हैं। स्वामी प्रसाद मौर्या ने इस्तीफा देने के साथ ही सपा प्रमुख अखिलेश यादव से मुलाकात की। इस बात की जानकारी खुद अखिलेश यादव ने एक ट्वीट के जरिए की।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+