यूपी चुनाव : बसपा ने जारी की 7वें चरण के लिए 7 उम्मीदवारों की लिस्ट, ये नाम हैं शामिल
लखनऊ, 16 फरवरी: बहुजन समाज पार्टी (बीएसपी) ने उत्तर प्रदेश में 13 फरवरी को सातवें चरण की विधानसभा सीटों के लिए उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की है। इसमें जौनपुर, चंदौली और सोनभद्र की 7 सीटों पर प्रत्याशियों के नाम फाइनल किए गए हैं। बसपा ने जौनपुर सीट से सलीम खान, मल्हानी से शैलेंद्र यादव, मंडियाहूं से आनंद कुमार दुबे को टिकट दिया है।

Recommended Video
मायावती ने सपा, बीजेपी पर किया वार
इससे पहले मायावती ने लखनऊ में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कहा सपा, बीजेपी पर जमकर वार किया। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी की सरकार के दौरान गुंडे, अपराधी, माफिया, दंगा करने वाले और असामाजिक तत्व दंगा चला रहे थे। यहां तक कि विकास कार्य भी केवल एक विशेष क्षेत्र और विशेष समुदाय तक ही सीमित थे। मायावती ने जनता से वोट अपील करते हुए कहा कि हमें यूपी में समाजवादी पार्टी और बीजेपी को सत्ता में आने से रोकना होगा। भाजपा सरकार अपनी जातिवादी और पूंजीवादी नीतियों और आरएसएस के संकीर्ण सोच वाले एजेंडे को लागू करने में व्यस्त है। धर्म के नाम पर नफरत और तनाव का माहौल है।
मायावती ने कहा कि सपा और भाजपा की बनी सरकारों में उत्तर प्रदेश की जनता अधिकांश मामलों में दुखी रही हैं। सपा की सरकार में तो यहां ज़्यादातर गुडों, बदमाशों, माफियाओं, अराजकतत्वों व सरेआम लूट-घसोट करने एवं दंगे-फसाद कराने वालों का राज रहा है।












Click it and Unblock the Notifications