CAA: यूपी डीजीपी ओपी सिंह बोले- हिंसक प्रदर्शनों में राज्य से बाहर के लोग शामिल
लखनऊ। नागरिकता संशोधन कानून को लेकर उत्तर प्रदेश के कई जिलों में हिंसक प्रदर्शन हुआ। इस हिंसक प्रदर्शन में करीब 10 लोगों की मौत हो गई। वहीं, पुलिस ने प्रदेश भर में करीब 3500 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है और 667 लोगों को गिरफ्तार किया है। बता दें कि 218 लोग प्रदेश की राजधानी लखनऊ से गिरफ्तार किए गए है। डीजीपी ओपी सिंह ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि प्रारंभिक जांच पड़ताल में शुक्रवार को हुई हिंसाक विरोध प्रदर्शन के दौरान बाहरी तत्वों की उपस्थिति का पता चला है।

CAA हिंसा के पीछे साजिश से इनकार नहीं किया जा सकता: DGP
डीजीपी ओपी सिंह ने ने कहा कि शुक्रवार को हुई हिंसक विरोध प्रदर्शन के दौरान बाहरी तत्वों की उपस्थिति का पता चला है। उन्होंने बताया कि पुलिस के हत्थे चढ़े उपद्रवियों के पास से पांच मोबाइल फोन बरामद हुए हैं, जिनमें बांग्ला भाषा के कई एसएमएस मिले हैं। डीजीपी का कहना है कि यह महत्वपूर्ण सुराग मिलने के बाद हिंसा के पीछे साजिश से इनकार नहीं किया जा सकता। साथ ही उन्होंने कहा कि सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है। साथ ही उन्होंने कहा कि ऐसे स्थानों पर इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी गई है, जहां वरिष्ठ अधिकारियों ने जरुरत समझी।
हिंसक प्रदर्शन में हुई 10 लोगों की मौत
ताजा जानकारी के अनुसार, नागरिकता संशोधन कानून को लेकर हुए हिंसक प्रदर्शन में करीब 10 लोगों की मौत हो गई है। फिरोजाबाद में 2, कानपुर में 2, बिजनौर में 2, संभल में 2 और मेरठ में 2 लोगों की मौत हुई है। वहीं, प्रदेश भर में हुए हिंसक प्रदर्शन के बाद यूपी पुलिस भी एक्शन में नजर आई। पुलिस ने प्रदेश भर में करीब 3500 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है वहीं 667 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। यूपी पुलिस के डीजीपी ओपी सिंह ने बताया कि लखनऊ में 218 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।












Click it and Unblock the Notifications