Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

सहारनपुर के पुलिसकर्मी वतन पंवार की CM योगी ने की प्रशंसा, घायल होने के बाद भी अपराधी को मार गिराया था

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सहारनपुर में गोकशी करने वालों के साथ मुठभेड़ में घायल हुए यूपी पुलिस के सिपाही वतन पंवार के अदम्य साहस की सराहना की है। साथ ही सीएम ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से ट्वीट करते हुए उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की है। इससे पहले एडीजी कानून-व्यवस्था प्रशांत कुमार ने इस सिपाही को सैल्यूट करते हुए ट्वीट किया था। दरअसल, 21 मई को गोकशी करने वालों के साथ पुलिस की मुठभेड़ हो गई थी। करीबी मुठभेड़ में सिपाही वतन पंवार को चाकूओं से गोदकर बुरी तरह घायल कर दिया गया था।

सीएम योगी आदित्यनाथ ने किया ट्वीट

सीएम योगी आदित्यनाथ ने किया ट्वीट

प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से ट्वीट करते हुए लिखा, 'सहारनपुर में तैनात वतन पंवार ने जिस अदम्य साहस व अक्षय ध्येयनिष्ठा से अपने दायित्व का निर्वहन किया है, वह अत्यंत प्रशंसनीय है। घायलावस्था में भी अपने कर्तव्य की पूर्ति करना उनकी जिजीविषा को दिखाता है। प्रभु श्रीराम से उनके जल्द स्वास्थ्य लाभ की कामना है।'

एडीजी प्रशांत कुमार ने भी किया ट्वीट

एडीजी कानून-व्यवस्था प्रशांत कुमार ने अपने ट्वीट में लिखा था कि, 'सहारनपुर में तैनात कांस्टेबल वतन पवार के अदम्य साहस को सलाम। जिन्होंने पेट में तीन बार छुरा घोंपने के बावजूद 21.5.20 को एक कायर को मार डाला। आज उन्हें टेलीफोनिक रूप से उनकी तेजी से रिकवरी के लिए हमारी शुभकामनाएं दीं। वॉरियर वापस आ गया है।'

मुठभेड़ में घायल हुए थे वतन पंवार

मुठभेड़ में घायल हुए थे वतन पंवार

बता दें, 21 मई को सहारनपुर के गांव घाना खंडी के जंगल में गोकशी की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची थी। पुलिस को देख गोकशों ने भागते हुए उन पर हमला कर दिया। जिसमें सिपाही वतन पंवार छुरा लगने से गंभीर रूप से जख्मी हो गए थे। पुलिस की ओर से चली गोली मे एक आरोपी विरासत पुत्र यामीन ढेर हो गया, तीन फरार हो गए थे। उस दौरान गंभीर रूप से जख्मी सिपाही वतन पंवार को जिला अस्पताल से रेफर कर दिया गया। उनका देहरादून जौली ग्रांट मे इलाज चल रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+