Investors Summit में बोले CM योगी - PM के नेतृत्व में यूपी ने छठवीं अर्थव्यवस्था से दूसरे स्थान पर जगह बनाई
लखनऊ, 03 जून: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उत्तर प्रदेश की ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी के अंतर्गत 80 हजार करोड़ रुपए से अधिक की 1,406 औद्योगिक परियोजनाओं का शिलान्यास किया। इस मौके पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि आज उत्तर प्रदेश के इस तीसरे ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी में 80 हजार करोड़ रुपये की लागत से नई परियोजनाओं के कार्य को आगे बढ़ाने के दृश्य से ये कार्यक्रम यहां प्रारंभ हो रहा है। 2018 में प्रथम इन्वेस्टर समिट के समय हमें 4 लाख 68 हजार करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव प्राप्त हुए थे। जिसमें से 5 वर्षों के दौरान 3 लाख करोड़ से अधिक के निवेश प्रस्ताव को जमीनी स्तर पर उतारने में हमें मदद मिली।

Recommended Video
सीएम योगी ने कहा - PM के नेतृत्व में यूपी ने छठवीं अर्थव्यवस्था से दूसरे स्थान पर जगह बनाई
सीएम योगी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश छठवीं अर्थव्यवस्था से दूसरे स्थान पर जगह बनाई है। ईज ऑफ डूइंग बिजनेस में भी प्रदेश ने देश में दूसरा स्थान हासिल किया है।
पीएम नरेंद्र मोदी ने की सीएम योगी की तारीफ
इंवेस्टर्स समिट को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने सभी से अनुरोध किया है कि काशी अब बदल गई है। सभी को एकबार जाकर वहां की तस्वीर को देखना चाहिए। मोदी ने कहा की यूपी में डबल इंजन की सरकार का भरपूर असर देखने को मिल रहा है। पीएम ने कहा कि उत्तर प्रदेश लगातार इतिहास रचने का काम कर रहा है। पहली सरकार में भी यूपी में बड़ी इंवेस्टर समिट का आयोजन हुआ था। मोदी ने योगी सरकार की तारीफ करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश के सांसद के नाते निवेशकों का स्वागत करता हूं। उनका इसलिए आभार करता हूं क्योंकि उन्होंने यूपी की युवा शक्ति पर भरोसा किया है। यूपी के नौजवानों में नई उड़ान भरने का माद्दा है।












Click it and Unblock the Notifications