27 जून को अखिलेश सरकार का सांतवा कैबिनेट विस्तार
लखनऊ। यूपी में समाजवादी पार्टी की सरकार के आखिरी छह महीने बचे हैं और अखिलेश यादव अपने आखिरी कैबिनेट फेरबदल के जरिए तमाम सियासी समीकरण को साधने की कोशिश में जुट गये हैं। कैबिनेट विस्तार से पहले जहां सपा में कौमी एकता दल का विलय हुआ और मुख्तार अंसारी की पार्टी में आने पर बवंडर मचा, इन सबके बीच बसपा के राष्ट्रीय महासचिव और नेता विपक्ष स्वामी प्रसाद मौर्या ने पार्टी का साथ छोड़ दिया।
अखिलेश के तेवर बदल रहे हैं सपा की कार्यशैली को

ऐसे में इन राजनैतिक परिवेश में इस कैबिनेट विस्तार पर लोगों की नजरें टिकी हैं। माना जा रहा है कि स्वामी प्रसाद मौर्या समाजवादी पार्टी में शामिल हो सकते हैं और उन्हें मंत्री पद मिल सकता है। हालांकि इस बात की अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है लेकिन जिस तरह से बसपा छोड़ने के बाद मौर्या ने आजम खान शिवपाल सिंह से मुलाकात की उसे देखते हुए यह निश्चित माना जा रहा है कि मौर्या का नया ठिकाना सपा होने वाला है।
अब आला पुलिस अधिकारी पांच दिन आपके इलाके में करेंगे पैदल मार्च
अखिलेश के कैबिनेट विस्तार को राज्यपाल राम नाईक ने भी हरी झंडी दे दी है। यह कैबिनेट विस्तार 27 जून को होगा और कैबिनेट में शामिल होने वाले मंत्रियों की लिस्ट तकरीबन तैयार कर ली गयी है। अखिलेश के नये कैबिनेट में कुछ युवा नेताओं के साथ पुराने लोगों की वापसी के कयास लगाये जा रहे हैं।
आपको बता दें कि मौजूदा समय में यूपी में कुल 60 मंत्री हो सकते हैं, इस लिहाज से सिर्फ चार लोगों को ही मौका मिल सकता है। अखिलेश कैबिनेट में कुल 56 मंत्री हैं, जिनमें 24 कैबिनेट व 10 राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार जबकि 22 राज्यमंत्री हैं। आपको बता दें कि अखिलेश सरकार का यह सातवां कैबिनेट विस्तार है।












Click it and Unblock the Notifications