UP Budget 2021: क्या-क्या ऐलान कर सकती है योगी सरकार?
UP Budget 2021: लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार सोमवार को अपने इस कार्यकाल का अंतिम पूर्ण बजट पेश करेगी। यह पहली बार होगा जब डिजिटल माध्यम से बजट पेश किया जाएगा। वित्त मंत्री सुरेश खन्ना द्वारा पेश किए जाने वाला यह बजट पूरी तरह से पेपरलेस होगा। प्रदेश में अगले साल विधानसभा के चुनाव होने हैं, ऐसे में बजट में चुनावी तैयारियों की झलक देखने को मिल सकती है। इस बजट के माध्यम से यूपी सरकार हर वर्ग को साधने की कोशिश कर सकती है। आगे प्वाइंट्स में जानें योगी सरकार के पिटारे से क्या-क्या ऐलान हैं संभव?

1. यह यूपी के इतिहास में अब तक का सबसे बड़ा बजट हो सकता है। इसका आकार 5.25 लाख करोड़ से 5.75 लाख करोड़ रुपए के बीच हो सकता है। मौजूदा वित्तीय वर्ष का बजट 5,12860 करोड़ रुपए का लाया गया था। बजट में पंचायत चुनाव की तैयारियों के लिए जरूरी धनराशि की घोषणा की जा सकती है।
2. कोविड वैक्सीनेशन के बीच केंद्र सरकार के मुफ्त वैक्सीन की सुविधा से छूटे लोगों के लिए यूपी सरकार अपने बजट से मुफ्त वैक्सीन उपलब्ध कराने का ऐलान कर सकती है।
3. कोरोना महामारी के दौरान असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों की बड़ी समस्या सामने आई थी। करीब एक करोड़ श्रमिकों वाले इस वर्ग को साधने के लिए सरकार दुर्घटना बीमा योजना का ऐलान कर सकती है।
4. गंगा एक्सप्रेस-वे, पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे, बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे, गोरखपुर लिंक एक्सप्रेस-वे व बलिया-गाजीपुर लिंक एक्सप्रेस-वे के काम को रफ्तार मिलेगी। कानपुर व आगरा मेट्रो के काम में भी तेजी आएगी।
5. पूर्वांचल के जिलों वाराणसी व गोरखपुर को लाइट मेट्रो का ऐलान हो सकता है।
6. अवध में अयोध्या के पर्यटन विकास को लेकर बड़ी उम्मीदें हैं।
7. आरसीएस स्कीम से जुड़े प्रोजेक्ट के साथ जेवर व अयोध्या एयरपोर्ट को बजट मिलना तय माना जा रहा है।
8. बजट में तलाकशुदा महिलाओं के लिए 6,000 रुपये की पेंशन की घोषणा हो सकती है। इसके अलावा महिलाओं के लिए कुछ और भी ऐलान हो सकते हैं।
9. सरकार इंटरमीडिएट पास कुछ विद्यार्थियों के लिए लैपटॉप, प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए मुफ्त कोचिंग और नई छात्रवृत्ति स्कीम लाकर युवाओं को साध सकती है।
10. अयोध्या में विश्वस्तरीय सुविधाओं के साथ एयरपोर्ट के लिए भारी-भरकम रकम का ऐलान हो सकता है।
11. बजट में जीएसटी और वैट से होने वाले राजस्व वसूली के लक्ष्य को भी बढ़ाया जा सकता है।












Click it and Unblock the Notifications