पहले गांधी परिवार के 4 सदस्यों के स्विस बैंक खातों में जाता था कृषि कल्याण का पैसा: स्‍वतंत्र देव सिंह

लखनऊ। कृषि कानून का व‍िरोध कर रही कांग्रेस पर उत्‍तर प्रदेश भाजपा अध्‍यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने शुक्रवार को जमकर निशाना साधा है। स्वतंत्र देव सिंह ने ट्वीट करके कहा, 'पहले गांधी परिवार के चार सदस्यों के स्विस बैंक खातों में कृषि कल्याण का पैसा जाता था। आज देश के 11 करोड़ से अधिक किसानों के बैंक खातों में 'किसान सम्मान निधि' के तहत सीधा पैसा जा रहा है। कांग्रेस को परेशानी बस इसी बात की है।'

up bjp chief swatantra dev singh statement on congress over new farm laws

महापंचायत में शामिल हुईं थी प्रियंका गांधी

केंद्र सरकार के तीन कृषि कानून के खिलाफ किसान पिछले करीब तीन महीने से द‍िल्‍ली की सीमाओं पर डटे हैं। किसान संगठन इन कानूनों को रद्द करने की मांग पर अड़े हैं। किसानों के समर्थन में कई राजनीतिक दल और विपक्ष के नेता केंद्र की भाजपा सरकार पर हमलावर हैं। कांग्रेस नेता राहुल गांधी और महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा लगातार भाजपा को इस मुद्दे पर घेर रहे हैं। प्रियंका गांधी वाड्रा सहारनपुर में आयोजित की गई महापंचायत में शामिल हुई थीं। यहां मंच से उन्‍होंने कृषि कानूनों को लेकर भाजपा पर हमला बोला था।

भाजपा ने कृषि कानून खरबपति मित्रों के फायदे के लिए बनाया है: प्रियंका गांधी

प्रियंका ने गुरुवार को ट्वीट किया, 'कृषि संबंधी तीन काले कृषि कानूनों की असलियत यही है कि किसानों के हित की उपेक्षा करते हुए भाजपा ने इन्हें खरबपति मित्रों के फायदे के लिए बनाया है। सहारनपुर किसान पंचायत में किसानों को भरोसा दिलाया कि कांग्रेस किसानों के हक की लड़ाई में साथ है और इन कानूनों को कभी लागू नहीं करेगी।' कांग्रेस और प्रियंका गांधी पर निशाना साधते हुए यूपी बीजेपी चीफ स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि पहले गांधी परिवार के चार सदस्यों के स्विस बैंक खातों में कृषि कल्याण का पैसा जाता था। आज देश के 11 करोड़ से अधिक किसानों के बैंक खातों में 'किसान सम्मान निधि' के तहत सीधा पैसा जा रहा है। कांग्रेस को परेशानी बस इसी बात की है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+