यूपी विधानसभा चुनाव 2017: 15 से 20 दिसंबर के बीच जारी हो सकती है अधिसूचना
सूत्रों से जो जानकारी मिल रही है उसके मुताबिक यूपी विधानसभा चुनाव की अधिसूचना 15 से 20 दिसंबर के बीच जारी हो सकती है।
लखनऊ। यूपी में आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर चुनाव आयोग ने खाका तैयार कर लिया है। सूत्रों से जो जानकारी मिल रही है उसके मुताबिक यूपी विधानसभा चुनाव की अधिसूचना 15 से 20 दिसंबर के बीच जारी हो सकती है। जानकारी के मुताबिक यूपी में चुनाव 5 से 7 चरणों में हो सकता है। सूत्रों के इस दावे को बल इस बात से भी मिल रहा है कि चुनाव आयोग ने यूपी माध्यमिक शिक्षा परिषद को साफ शब्दों में कह दिया है कि वो बोर्ड परीक्षा की तारीखें घोषित करने से पहले प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी के साथ मंथन अवश्य कर लें।

सूत्रों के मुताबिक चुनाव आयोग उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव फरवरी में ही करा सकता है। आपको बता दें कि 2012 में यूपी चुनाव जनवरी व फरवरी में हो गए थे। 4 मार्च को काउंटिंग हुई थी। यूपी में 2012 में सात फेज में चुनाव कराए गए थे। चुनाव के लिए नोटिफिकेशन 12 जनवरी को जारी हुआ था और पहले चरण का मतदान 8 फरवरी को हुआ था।
5 राज्यों में होने हैं चुनाव
गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, गोवा और मणिपुर में 2017 में चुनाव होने हैं। इनमें गोवा, मणिपुर व पंजाब में 18 मार्च से पहले चुनाव होने हैं। उत्तराखंड में 26 मार्च से पहले चुनाव कराए जाने हैं जबकि यूपी में 27 मई से पहले चुनाव होने हैं।












Click it and Unblock the Notifications