बाहुबली अखिलेश सिंह की बेटी कांग्रेस की टिकट पर लड़ेंगी चुनाव
लखनऊ। अगले साल होने वाले यूपी विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस एक-एक चाल सोच समझकर चल रही है। इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि बाहुबली नेता अखिलेश सिंह की बेटी अदिति विधानसभा चुनाव में रायबरेली सदर सीट पर कांग्रेस पार्टी से चुनाव लड़ेंगी। प्रियंका गांधी के कहने पर कांग्रेस ने यह फैसला लिया है।
आपको बता दें कि कांग्रेस अध्यक्षा सोनिया गांधी के लोकसभा क्षेत्र रायबरेली को कांग्रेस का पारंपरिक गढ़ माना जाता है। यह अलग बात है कि विधानसभा चुनावों में रायबरेली सदर की सीट पर कांग्रेस के कब्जे का सपना अब तक पूरा नहीं हो सका है। अदिति को लेकर कांग्रेस को अब वो सपना पूरा होता दिख रहा है।
पांच बार विधायक रह चुके हैं अखिलेश
रायबरेली सदर सीट पर उत्तर प्रदेश के बाहुबली नेता अखिलेश सिंह का कब्जा रहा है। पांच बार विधायक रह चुके अखिलेश तीन बार कांग्रेस के टिकट पर चुनाव जीत चुके हैं।
आपराधिक रिकॉर्ड के कारण 2003 में अखिलेश सिंह को पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया था। उसके बाद दो बार निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर जीत हासिल कर विधायक बने।












Click it and Unblock the Notifications