UP Assembly BY-Election Results 2019: लखनऊ कैंट सीट से भाजपा के सुरेश चंद्र तिवारी जीते

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के 11 विधानसभा सीटों पर नतीजे सामने आने लगे हैं। इसी सिलसिले में भाजपा ने लखनऊ कैंट सीट पर अपना कब्जा बनाए रखा है। लखनऊ कैंट से भाजपा के प्रत्याशी सुरेश चंद्र तिवारी ने 35428 मतों से जीत हासिल की है। दूसरे नंबर पर समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी रहे। भाजपा उम्मीदवार सुरेश तिवारी को इस बार के चुनाव में कुल 56, 612 मत मिले हैं तो वहीं सपा उम्मीदवार आशीष चतुर्वेदी को 21234 वोट मिले। वहीं बसपा उम्मीदवार अरुण को 10 हजार वोट मिले हैं। वहीं कांग्रेस उम्मीदवार को 19 हजार वोट मिले हैं।

up assembly by election reults suresh chandr tiwari wins from lucknow cantt

सुरेश चंद्र तिवारी दो बार लखनऊ कैंट से विधायक रह चुके हैं। सात 2012 में उन्हें कांग्रेस की रीता बहुगुमा जोशी से हार मिली थी। इसके बाद साल 2017 में रीता बहुगुणा को बीजेपी ने इस सीट पर टिकट दिया और वह चुनाव जीत गई। हालांकि इस बार के लोकसभा चुनाव में रीता बहुगुणा ने इलाहाबाद से जीत हासिल कर लोकसभा पहुंच गईं। जिसके बाद उन्होंने लखनऊ कैंट से इस्तीफा दिया और सुरेश तिवारी को फिर से उम्मीदवार बनाया गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+