लखनऊ में उबर बाइक चालक ने युवती के साथ की छेड़छाड़, बोला- I love You...

लखनऊ। राजधानी लखनऊ के हजरतगंज क्षेत्र में उबर बाइक चालन द्वारा ने अमेरिकी युवती से छेड़छाड़ की और 'आई लव यू' बोल दिया। ट्रैफिक जाम के चलते रफ्तार कम होते ही युवती उसकी बाइक से उतर गई और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने की करीब तीन घंटे बाद पुलिस ने आरोपी उबर बाइक चालक विजय कुमार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

Uber bike driver molested woman in Lucknow

जानकारी के मुताबिक, अमेरिका की रहने वाली युवती फेलोशिप पर लखनऊ आई है। वह यहां एक एनजीओ के साथ काम करती है। बुधवार सुबह 11 बजे उसने उबर बाइक बुक की। राइड इंदिरानगर निवासी विजय कुमार को मिली। उसने युवती को सिकंदरबाग चौराहे से पिक किया और कुछ आगे जाकर उससे छेड़छाड़ करने लगा। युवती ने विरोध किया तो विजय अश्लील हरकतों पर उतर आया। यह देख राहगीरों ने बाइक राइडर को फटकारना शुरू कर दिया। ट्रैफिक जाम के चलते रफ्तार कम होते ही युवती उसकी बाइक से उतर गई।

Uber bike driver molested woman in Lucknow

कार्यालय पहुंच कर युवती ने सह कर्मियों को घटना की जानकारी दी। दोपहर 12:30 बजे वह सहयोगियों के साथ हजरतगंज कोतवाली पहुंची और शिकायत की। विदेशी से छेड़छाड़ की खबर मिलते ही पुलिस अफसरों में खलबली मच गई। सीओ ने बताया कि बुकिंग हिस्ट्री से बाइक टैक्सी का नंबर निकाला गया। पता चला कि आरोपी विजय कुमार इंदिरानगर के ए-ब्लॉक में आम्रपाली चौराहे के पास रहता है। एसआई राहुल सोनकर व विनोद सोनकर की टीम ने उसके घर पर दबिश दी जहां वह खाना खाते हुए मिला। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। सीओ ने बताया कि विजय मूल रूप से फिरोजाबाद का रहने वाला है। वह करीब आठ महीने से बाइक टैक्सी चला रहा था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+