टीटीई को टिकट मांगना पड़ा महंगा, नाराज युवकों ने ट्रेन से बाहर फेंका
लखनऊ। महज टिकट मांगने के चलते किसी टीटीई को ट्रेन से बाहर फेंक दिया जाए आपने ऐसा कम ही सुना होगा। लेकिन उत्तर प्रदेश में मिर्जापुर के पास महज टिटक मांगने के चलते टीटीई को ट्रेन से बाहर फेंक दिया गया।

यह घटना उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर के पास की है। जहां कुछ युवक मुगलसराय एक्सप्रेस में सफर कर रहे थे। लेकिन जब इन यात्रियों से टीटीई ने टिकट मांगा तो यह इन युवकों नागवार गुजरा और उन्होने टीटीई को ट्रेन से बाहर फेंक दिया।
टीटीई को पास के ही अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। लेकिन ऐसे में सवाल यह उठता है कि अपराधियों के हौसले इतने बुलंद कैसे हो सकते हैं कि वह बेखौफ होकर ऐसी घटनाओं को अंजाम देते हैं। साथ ही ट्रेन में सुरक्षा को लेकर भी बड़े सवाल उठते हैं।












Click it and Unblock the Notifications