OMG यहां बिक रही है 47000 रु किलो गुझिया
नयी दिल्ली। होली पर गुझिया सबसे खास मिठाई होती है। लोग होली के रंग के साथ गुझिया की मिठास का आनंद लेते हैं। ऐसे में नवाबी शहर लखनऊ में एक खास गुझिया चर्चा का विषय बनी हुई है। यहां सोने के वर्क वाली गोल्डन गुझिया की चर्चा हर तरफ हो रही है। लठ्ठमार होली: होली आई रे कन्हाई.. बजा दे जरा बांसुरी

गुझिया चर्चा का विषय इसलिए बना क्योंकि इसकी कीमत ने लोगों को हैरान कर दिया है। आप भी इसकी कीमत सुनेंगे तो हैरान रह जाएंगे। इस गोल्डन गुझिया की कीमत 42 हजार से लेकर 47 हजार रुपये प्रति किलो है। पिया का प्यार पाना है तो इन रंगो से खेलें होली..
क्या है खासियत
बिना फ्रिज के भी इसे एक महीने तक रखा जा सकता है।
इसे चिलगोजा, स्वर्ण भस्म, पिस्ता जैसी चीजों को मिलाकर बनाया गया है।
गुझिया के ऊपर सोने का वर्क है।
इसे बनाने में करीब 12 से 14 घंटे लगते हैं।
भाग्य बदलना है तो होली पर अपनाये अचूक टोटके
इस खास गझिया की मांग विदेश तक पहुंच चुकी है। लोग अपने विदेशी रिश्तेदारों और दोस्तों के लिए ये खास गुझिया भेज रहे हैं। सबसे ज्यादा बुकिंग अमेरिका के लिए हो रही है।












Click it and Unblock the Notifications