चिन्मयानंद केस: 5 करोड़ की रंगदारी मामले में 3 की गिरफ्तारी, न्यायिक हिरासत में भेजे गए स्वामी

लखनऊ। यौन शोषण के आरोपों में घिरे पूर्व केंद्रीय गृह राज्य मंत्री और बीजेपी नेता स्वामी चिन्मयानंद को स्पेशल इन्वेस्टीगेशन टीम (एसआईटी) ने शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया है। एसआईटी की टीम ने उन्हें उनके आश्रम से गिरफ्तार किया है। वहीं, इस मामले में मीडिया से बात करते हुए डीजीपी ओपी सिंह ने कहा कि एसआईटी की टीम ने उन्हें गिरफ्तार करने के बाद उनका मेडिकल कराया, साथ ही उन्हें कोर्ट में पेश किया। जहां से उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। साथ ही स्वामी चिन्मयानंद से रंगदारी मांगने के आरोप में पीड़ित छात्रा के तीन दोस्तों को भी गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

Swami Chinmayanand sent to 14 day judicial custody by a local court

इससे पहले गुरुवार देर रात स्वामी चिन्मयानंद की एक बार फिर से तबीयत बिगड़ गई थी। इसपर स्वामी को बाहर ले जाने के लिए एंबुलेंस बुलाई गई, वहीं, जानकारी मिलते ही एसआईटी टीम आश्रम पहुंच गई और कागजात मांगे, लेकिन कागजात न दिखा पाने पर एसआईटी ने उन्हें बाहर जाने से रोक दिया। बता दें कि शाम पांच बजे उन्होंने खुद की हालत में सुधार बताया और आयुर्वेदिक इलाज की बात कहकर अपने सेवादार के साथ आश्रम लौट आए थे। बता दें कि शुक्रवार को एसआईटी की टीम ने उन्हें उनके आश्रम से गिरफ्तार कर लिया। जिसके बाद उन्हें भारी सुरक्षा में मेडिकल कराने के लिए जिला अस्पताल लेकर आई है। मेडिकल जांच के उन्हें कोर्ट में पेश किया गया।

कोर्ट ने भेजा 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल
डीजीपी ओपी सिंह ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि स्वामी चिन्मयानंद को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। वहीं, स्वामी चिन्मयानंद से पांच करोड़ रुपए की रंगदारी मांगने के आरोप में पीड़िता के तीन दोस्तों की भी गिरफ्तार किया है। उन्होंने भी कोर्ट में पेशकर जेल भेज दिया गया है। बताया कि वीडियो क्लीप और जांच पड़ताल के बाद ये कार्रवाई की गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+