सहारा चीफ सुब्रत रॉय के घर पहुंची लखनऊ पुलिस, हो सकते हैं गिरफ्तार

वहीं जानकारी ये भी मिल रही है कि सब्रत रॉय ने 4 मार्च को कोर्ट में हाजिर होने का वादा किया है। सुब्रत रॉय का कहना है कि उनकी मां की तबियत खराब है इसलिये वह कोर्ट में पेश नहीं हो पाए थे। उल्लेखनीय है कि बुधवार को सुप्रीम कोर्ट ने सुब्रत राय के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया था।
Did You Know: 12 लाख सहारा कर्मियों में सिर्फ 50 हजार ऑन रोल
कोर्ट ने पुलिस से कहा था कि सुब्रत राय को गिरफ्तार कर 4 मार्च को 2 बजे तक कोर्ट में पेश किया जाए। अदालत ने सुब्रत राय को 26 जनवरी को कोर्ट में पेश होने के लिए कहा था लेकिन वह हाजिर नहीं हुए। इस पर कोर्ट ने उनके खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी कर दिया।
Did You Know: करोड़ों रुपए की तमाम कंपनियों का संचालन कर रहे सहारा ग्रुप में करीब 12 लाख कर्मचारी हैं, लेकिन उनमें से सिर्फ 50 हजार कर्मचारी ही ऑन रोल हैं। बाकी के कर्मचारी रीटेनर्स, कॉन्ट्रैक्ट या कमीशन बेसिस पर काम कर रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications