उमेश पाल हत्याकांड: अतीक के बेटे की तलाश में STF ने लखनऊ में दी दबिश, एक फ्लैट और 2 गाड़ियां की जब्त
Umesh Pal murder case: एसटीएफ और प्रयागराज पुलिस ने मंगलवार देर रात अतीक अहमद के बेटे की तलाश में यूनिवर्सल अपार्टमेंट में छापेमारी की। इस दौरान पुलिस को दो लग्जरी और एक फ्लैट को जब्त कर लिया।

Umesh Pal Hatyakand: उमेश पाल हत्याकांड में प्रयागराज पुलिस और एसटीएफ की दबिश जारी है। एसटीएफ और प्रयागराज पुलिस ने मंगलवार देर रात माफिया अतीक अहमद के बेटे की तलाश में यूनिवर्सल अपार्टमेंट में छापेमारी की। छापेमारी में पुलिस को मौके से दो लग्जरी कार मिली, जिन्हें पुलिस ने जब्त कर लिया। साथ ही प्रयागराज पुलिस और एसटीएफ पुलिस ने एक फ्लैट भी जब्त किया है।
समाचार एजेंसी एएनआई की खबर के मुताबिक, उमेश पाल हत्याकांड में शामिल अपराधियों को पकड़ने के लिए पुलिस और एसटीएफ ने अभियान चलाया हुआ है। इस अभियान को लेकर पुलिस खास सतर्कता बरत रही है। ऐसा बताया जा रहा है कि एसटीएफ और प्रयागराज पुलिस को अतीक के बेटे असद की लोकेशन लखनऊ में मिली थी, जिसके बाद एसटीएफ और प्रयागराज पुलिस ने लखनऊ में यूनिवर्सल अपार्टमेंट की दूसरी मंजिल पर स्थित अतीक अहम के फ्लैट नंबर 202 में दबिश दी।
हालांकि, इस दौरान एसटीएफ और इलाहाबाद पुलिस के हाथ कोई नहीं लग सका। इस दौरान पुलिस वहां मौजूद कर्मचारियों से पूछताछ की और फ्लैट की तलाशी ली। इस दौरान पुलिस ने अतीक अहमद के परिवार के नाम से रजिस्टर्ड दो लग्जरी कारें जब्त करके हुए फ्लैट को सील कर दिया है। वहीं, लखनऊ के कई परिचितियों व मददगारों की कुंडली एसटीएफ व प्रयागराज की टीम खंगाल रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, असद पर प्रयागराज पुलिस ने 50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है।
CCTV फुटेज में सामने आई थी अतीक के बेट असद की तस्वीर
उमेश पाल, पूर्व बसपा विधायक राजू पाल हत्याकांड के मुख्य गवाह थे। शुक्रवार 24 फरवरी को प्रयागराज के धूमनगंज स्थित सुलेम सराय इलाके में उमेश पाल की गोली मारकर हत्या कर दी गई। उमेश पाल हत्याकांड कई सीसीटीवी फुटेज पुलिस के हाथ लगे है, जिन्में अतीक अहमद के बेटे असद की तस्वीर सामने आई। वहीं उमेश की पत्नी ने अतीक, उसके बेटे, भाई, पत्नी सहित कई लोगों के खिलाफ नामजद केस दर्ज कराया है। इस हत्याकांड के खुलासे के लिए प्रयागराज कमिश्नरेट पुलिस के अलावा एसटीएफ की टीम भी लगी हुई है।
Recommended Video

असद पर 50 हजार रुपए का इनाम घोषित
उमेश पाल हत्याकांड के बाद अतीक अहमद का बेटा असद फरार चल रहा था। उस पर प्रयागराज के पुलिस कमिश्नर रमित शर्मा ने 50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है। असद की तलाश में प्रयागराज, मिर्जापुर, सोनभद्र में लगातार दबिश दी जा रही है। एसटीएफ के सूत्रों के मुताबिक लखनऊ में अतीक अहमद के कई मददगार हैं। उनकी सूची तैयार की जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications